ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
देश

खतरनाक होता जा रहा चक्रवाती तूफान टॉक्टे, केरल, तमिलनाडु, गुजरात में भारी बारिश की आशंका

अरब सागर के ऊपर बन रहे हवा के कम दबाव के चलते गुजरात, महाराष्ट्र, केरल समेत देश के छह राज्यों पर चक्रवाती तूफान टॉक्टे का खतरा पैदा हो गया है। यह तूफान 16 मई को भारतीय तटों से टकराने की आशंका है। इससे भारी नुकसान का अंदेशा है। केरल में कई तटवर्ती इलाकों में शुक्रवार से ही बारिश शुरू हो गई है। समुद्र से ऊंची लहरों के उठने के कारण तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। तूफान के मद्देनजर सभी राज्यों में राहत और बचाव के उपाय अभी से शुरू हो गए है। प्रभाव की आशंका वाले छह राज्यों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के 53 दल तैनात कर दिए गए हैं। प्रत्येक दल में पेड़ व बिजली के खंभे काटने, बोट और बचाव-चिकित्सा के उपकरणों से लैस 40 जवान हैं।

मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र शनिवार सुबह तक बढ़ने की आशंका है। इसके बाद 24 घंटे के भीतर यह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। 16 से 19 मई के बीच यह भयंकर तूफान का रूप लेकर भारी बर्बादी कर सकता है। यह तूफान 16 मई को भारतीय तटों से टकराने की आशंका है। सबसे पहले इसके गोवा, कोंकण और मुंबई के नजदीकी तटीय इलाकों से टकराने के आसार हैं। इससे पहले लक्षद्वीप में 15 मई को भारी बारिश की आशंका है। इसी दौरान तमिलनाडु के तटीय इलाकों में हल्की और भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक में 15 और 16 मई को हल्की और भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। जबकि गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ इलाके में 17 और 18 मई को भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी दौरान तूफान वहां टकरा सकता है। तूफान आने से पहले और इसके दौरान देश के तटवर्ती इलाकों में 175 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं चल सकती हैं और तेज बारिश हो सकती है। सभी राज्य सरकारों और लक्षद्वीप के प्रशासन को राहत और बचाव के उपाय करने के लिए कहा गया है। पर्यटकों और मछुआरों को इस दौरान समुद्र से दूर रहने के लिए कहा गया है।

राज्य सरकारों को तटीय इलाकों में बसी आबादी को अन्यत्र भेजने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर केरल सरकार ने तिरुअनंतपुरम, कोल्लम, पथनामथिट्टा, अलप्पुझा और एर्नाकुलम जिलों में भारी बारिश की आशंका वाला रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। जबकि एनडीआरएफ ने तटवर्ती नौ जिलों में अपने इंतजाम किए हैं। टॉक्टे म्यांमार में छिपकली की पाई जाने वाली एक प्रजाति है। वहां से पैदा चक्रवाती तूफान को यह नाम दिया गया है। अरब सागर के जरिये भारतीय तटों से टकराने वाला यह इस वर्ष का पहला तूफान होगा।

कहीं हल्की तो कहीं गरज के साथ पड़ी बौछारें

पिछले 24 घंटों में पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश हुई और गरज के साथ बौछारें पड़ीं। शनिवार को पंजाब, हरियाणा तथा राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

राजधानी में इससे अलग स्थिति है। कई दिनों की राहत के बाद दिल्ली वासियों को अगले तीन दिन तक चुभन भरी गर्मी झेलनी पड़ सकती है। कारण कि अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है और आसमान साफ हो गया है। हालांकि 18 मई से मौसम फिर करवट लेगा और बादल छाने के साथ बारिश होगी।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन दिनभर सूरज की तपन और शाम को उमस से भी लोगों को राहत नहीं मिली। वहीं, शनिवार को तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button