ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

शिक्षक संघ फेडरेशन ने जिला अस्पताल में उपलब्ध कराया चिकित्सा उपकरण

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लाक बेमेतरा के पदाधिकारियों ने सामूहिक सहयोग से जिला कोविड अस्पताल बेमेतरा में जिला चिकित्सा व स्वस्थ अधिकारी डा. सतीश शर्मा, सिविल सर्जन वंदना भेले, अस्पताल सलाहकारआरती दत्ता व अस्पताल केस्टाफ की उपस्थिति में फेडरेशन केब्लाक अध्यक्ष विजय यादव, पोखन साहू ब्लाक उपाध्यक्ष ने कोविड अस्पताल बेमेतरा में 18 लीटर आरओ मशीन, तीन नग वाटर केटल, तीन नग भाप मशीन, 2-2 नग बीपी- शुगर चेक मशीन, दो नग आक्सीमीटर, तीन नग थर्मामीटर, पांच लीटर सैनिटाइजर व दीवाल घड़ी प्रदान किया।

सहायक शिक्षक फेडरेशन बेमेतरा लगतार अपने संघ सदस्यों व प्रबुद्घ नागरिकों केसहयोग से वैश्विक कोरोना महामारी केसमय में समाज में जनजागरूकता अभियान चला कर इस महामारी से बचाव केउपाय बता रहा है। साथ ही जिला कोविड अस्पताल में आवश्यक चिकित्सा सामाग्री उप्लब्ध करा कर अपने सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वाहन कर रहे हैं। मनीष पाटिल व थानेश्वर साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक शिक्षक फेडरेशन केसदस्यों ने 18 प्लस केलोगों में कोरोना टीकाकरण केलिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिससे वैक्सीन के लाभ बताए जा रहे हैं और लोगो में फैले भ्रम को दूर कर अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन केलिए प्रेरित करते हुए नियमित मास्क का उपयोग, हाथों की धुलाई, दो गज की दूरी केप्रति जागरूक कर रहे हैं। वर्तमान समय मे फ्रंटलाइन वर्कर केरूप में स्वस्थ विभाग, पुलिस विभाग, सफाई कर्मचारी के साथ-साथ शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक इस वैश्विक कोरोना महामारी में टेली सर्विलेंस, वैक्सीनेशन सहित अनेक कार्य कर रहे हैं। साथ ही अपने समाज केप्रत्येक व्यक्ति में जागरूकता केसाथ सेवा कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर संघ केसदस्य गैंदराम वर्मा, दम्मन साहू, रोहित ठाकुर, सत्यनारायण साहू, प्रमोद दास मानिकपुरी, ऋषि साहू, उरेन्द्र धृतलहरे, सुनील साहू, चेतन सिह ध्रुव, देवेन्द्र साहू, छन्नूलाल केंवट, कृष्णा साहू, नरेश वर्मा, अजय दुबे, हरिशचंद्र वर्मा, देवलता साहू, किरण बंजारे, आश्रिका बैनरजी आदि उपस्थित थे। विकास खंड शिक्षा अधिकारी डीएल डहरिया ने सहायक शिक्षक फेडरेशन ब्लाक बेमेतरा केशिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रसंशा करते हुए निरंतर कार्य करने केलिए उत्साहवर्धन किया। प्रांताध्यक्ष मनीष मिश्रा ने सहायक शिक्षक फेडरेशन बेमेतरा की समाज सेवा, जनजागरूकता, व अस्पतालों में अवश्य उपकरण प्रदान करने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए पूरे राज्य केसहायक शिक्षकों को इससे प्रेरणा लेने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button