ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
खेल

वायदा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत भी काफी चढ़ी, जानें क्या हो गए हैं रेट

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी के वायदा भाव में सोमवार को काफी तेजी का रुख रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:18 बजे जून, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट (Gold Price) 318 रुपये यानी 0.67 फीसद चढ़कर 47,994 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में यानी शुक्रवार को जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 47,676 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। वहीं, अगस्त, 2021 अनुबंध वाले सोने का रेट 342 रुपये यानी 0.71 फीसद चढ़कर 48,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। शुक्रवार को इस साल के अगस्त में डिलिवरी वाले सोने का रेट (Gold Rate) 48,158 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत (Silver Price in Futures Market)

MCX पर जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत (Silver Price) 879 रुपये यानी 1.24 फीसद की तेजी के साथ 71,964 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। बीते शुक्रवार को जुलाई अनुबंध वाली चांदी की कीमत 71,085 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह सितंबर में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 861 रुपये यानी 1.19 फीसद की तेजी के साथ 73,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में सितंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 72,189 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक बाजार में सोने का रेट (Gold Price in Futures Market)

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर जून कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 16.20 डॉलर यानी 0.88 फीसद की तेजी के साथ 1,854.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसी तरह स्पॉट मार्केट में सोने का मूल्य 10.05 डॉलर यानी 0.55 फीसद की तेजी के साथ 1,853.48 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत (Silver Price in International Market)

कॉमेक्स पर जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 0.43 डॉलर यानी 1.57 फीसद के साथ 27.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.24 डॉलर यानी 0.88 फीसद की तेजी के साथ 27.66 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Related Articles

Back to top button