ब्रेकिंग
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया अजीबोगरीब मामला, चौराहे पर पुरुष कपड़े बदलकर पहनते दिखे सा... UP MLC Chunav Update: वाराणसी में सपा प्रत्याशी की भारी बढ़त के बीच जबरदस्त सियासी घमासान, बीजेपी के... Koffee with Karan Season 9: जान्हवी कपूर ने शो में की शिखर पहाड़िया संग शादी की प्लानिंग पर बात, वीर... Karwa Chauth 2026 Shubh Yog: करवा चौथ पर बना अद्भुत ज्योतिषीय संयोग, रोहिणी नक्षत्र और राजयोग से इन ... World Stroke Day Special: अब युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है ब्रेन स्ट्रोक, जानें इसके शुरुआती ... Delhi NCR Weather Today: चक्रवात 'अर्नब' के असर से दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह झमाझम बारिश, यूपी से ... Meerut Jail News: पति की हत्या के जुर्म में फांसी की सजा काट रहीं मुस्कान और रविता समेत तीन महिला कै... Bijnor Crime News: हिंदू बनकर 7 साल तक युवती से लिव-इन में रहा सलमान, तीन बच्चे होने पर शादी से इनका... राजस्थान प्रशासनिक सेवा में बड़ा भूचाल, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और एसीएस शिखर अग्रवाल एपीओ (APO) किए गए Delhi CM Rekha Gupta Interaction: तमिलनाडु से दिल्ली आए युवा संगम प्रतिनिधिमंडल से मिलीं सीएम रेखा ग...
मनोरंजन

तापसी पन्नू ने बहन को SUV जीप कंपास गिफ्ट कर दिया सरप्राइज़

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को लोग उनकी चलुबुले अंदाज और दमदार एक्टिंग स्किल के लिए पसंद करते है। तापसी पन्नू से जुड़ी एक खबर आ रही है। तापसी ने एक कार खरीदी है। तापसी पन्नू ने हाल ही में लॉन्च जीप कम्पास लिमिटेड एडिशन की मालिक बन गई है। हालांकि जीप कम्पास कई बॉलीवुड एक्टर्स के पास पहले से मौजूद है। अब इसमें तापसी पन्नू का भी नाम जुड़ गया है। अमेरिकी कार कंपनी के लिए जीप कम्पस गेम चेंजर साबित हुई है और भारत की बात करें तो सामान्य ग्राहकों के साथ ये SUV सेलिब्रिटीज़ को भी काफी पसंद आ रही है। और इसलिए ही तापसी पन्नू ने इस एसयूवी की डिलीवरी को कल लिया है। साथ ही उन्होने जीप कम्पास के साथ कुछ तस्वीरें भी खींचवाई है।

तापसी ने यह जीप अपनी बहन शगुन को गिफ्ट की है। तस्वीरों में यह जीप कम्पास का टॉप वर्जन नजर आ रहा है। तापसी ने जीप कम्पस का लिमिटेड प्लस वेरिएंट खरीदा है जो पैसा वसूल कार है। भारत में कई मशहूर हस्तियों के पास जीप कम्पास मौजूद हैं। इनमें फरहान खान, रिया चक्रवर्ती, सैफ अली खान, सारा अली खान और जैकलीन फर्नांडीज का नाम शामिल हैं। तापसी पन्नू जीप कम्पास मालिकों में बॉलीवुड से एक नया नाम है।

184 people are talking about this
जीप कम्पस लिमिटेड प्लस की दिल्ली में शुरुआती कीमत 21.33 लाख रुपए है और ये SUV डीलस मॉडल में 4बाय2 और पेट्रोल मॉडल में 4बाय4 ऑप्शन के साथ आती है। नई ट्रिम पिछले साल सितंबर में लॉन्च की गई थी जिसने लिमिटेड -ओ- ट्रिम की जगह ली थी। इलिमिटेड प्लस SUV में बाय-ज़ैनन प्रोजैक्टर हैडलैंप्स के साथ ऑटो ऑन फंक्शन, 18-इंच के बड़े डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक सनरूफ, 8-वे पावर अडजस्टेबल ड्राइवर सीट के साथ 4-वे पावर लंबर सपोर्ट और मेमोरी फंक्शन दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button