ब्रेकिंग
Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क... Balodabazar News: अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, ई-रिक्शा के उड़े परखच्चे; हादसे में 2 की हालत गंभीर
देश

रायबरेली में जिला पंचायत सदस्यों के खरीद-फरोख्त का वीडियो वायरल, व‍िधायक बोले-मैं नहीं हूं

रायबरेली। आपने जितवा तो दिया, कुछ काम हुआ? अगर सतीश को जितवाते तो हो सकता सकता की वे वोट फ्री में देते। दूसरे को जितवाया उसने पूर्व विधायक के जरिए एक बोरिया नोट लेकर वोट हमको हो दिया। यह इंटरनेट मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे वीडियो का अंश है। वीडियो हरचंदपुर से कांग्रेस पार्टी के विधायक का होने की बात कही जा रही है। विशेषज्ञों के परीक्षण के बाद ही इसकी ताईद हो सकेगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर भले ही अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन यह कुर्सी हासिल करने के लिए तिकड़मबाजी शुरू हो गई है। सपा, भाजपा और कांग्रेस इस पद के लिए दावेदारी की होड़ में शामिल बताए जा रहे हैं। इसके लिए आवश्यक संख्या बल जुटाने की कोशिशें भी खूब हो रही हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हुआ है। इसे स्थानीय विधायक का बताया जा रहा है। इसमें पिछले चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य के खरीद-फरोख्त की बात कही जा रही है। माना जा रहा है कि यह काफी पुराना वीडियो है।

वायरल वीडियो में यह कहा जा रहा है कि निवर्तमान एक जिला पंचायत सदस्य ने रुपये लेकर वोट दिए थे। वह भी पूर्व विधायक के घर में। वीडियो में यह भी कहा जा रहा है कि उस वक्त उनकी तरफ से समर्थित प्रत्याशी को यदि जनता ने जिताया होता तो बिना पैसे के ही उन्हें सपोर्ट मिल जाता। इतना ही नहीं, सलोन विधानसभा क्षेत्र का यदि कोई सदस्य नोट लेकर वोट लेता है तो उसके क्षेत्र में विकास न कराए जाने की भी बात वीडियो में है। उधर, इस बारे में हरचंदपुर विधायक राकेश सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो किसका है, हम नहीं जानते हैं। न मेरी फोटो है और न ही मेरे वक्तव्य। कतिपय लोगों द्वारा दुष्प्रचार करने के लिए षड्यंत्र किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button