ब्रेकिंग
Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में बड़ा खुलासा, मॉडल श्रद... Bulandshahr ADM Judicial Death: बुलंदशहर के एडीएम न्यायिक भारत राम यादव का निधन, हार्ट अटैक और ब्रेन... IND-W vs ZIM-W 3rd T20: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रनों से रौंदा, सीरीज पर 3-0 से कब्जा— हरमनप्रीत कौर... Salman Khan Security Increased: टाइगर श्रॉफ पर हमले के खुलासे के बाद सलमान खान की सुरक्षा सख्त, गैले... Saudi Arabia Death Penalty: सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को दी गई फांसी, मक्का की मस्जिद में... SBI Data Leak Alert: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों का पर्सनल डेटा डार्क वेब पर लीक, मोबाइल नंबर और ए... Smart Gadgets for Daily Habits: बुरी आदतें छुड़ाने और लाइफस्टाइल सुधारने में मदद करेंगे ये 5 अनोखे ग... Karwa Chauth Vrat Rules: करवा चौथ पर चांद देखने के बाद कैसे खोलें व्रत? जानें चंद्रमा को अर्घ्य देने... Diabetes Diet Tips: डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये हेल्दी डाइट, एक्सपर्ट्स ने ... Cockroach Janata Party News: जेल में बंद CJP नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई की मांग, अभिजी...
विदेश

फेसबुक ने पलटी अपनी नीति, अब नहीं हटाएगा ‘लैब में बना कोरोना’ दावा करने वाले पोस्ट

वाशिंगटन। सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने कोविड-19 की उत्पत्ति और इसके संभावित लैब मे बने होने के बारे में दावा करने वाली सामग्री पर लगे अपने प्रतिबंध को हटा लिया है। द हिल ने फेसबुक के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा, कोविड-19 की उत्पत्ति की चल रही जांच और सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के परामर्श के बाद हम अब इस दावे को अपने प्लेटफॉर्म से नहीं हटाने के निर्णय लिया है कि कोरोना वायरस मानव निर्मित है।

फेसबुक के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा, ‘हम महामारी की विकसित प्रकृति के साथ तालमेल रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लगातार साथ काम करना जारी रख रहे हैं और नए तथ्य सामने आते ही नियमित रूप से अपनी नीतियों को अपडेट कर रहे हैं। बता दें कि फैसबुक की नीति में यह बदलाव कई महीनों तक इस तरह के पोस्ट को बैन करने के बाद आया है। इससे पहले सोशल मीडिया साइट इस प्रकार के पोस्ट को महामारी के बारे में गलत सूचना मानता था।

दिसंबर में फेसबुक ने घोषणा की थी कि वह उन सभी पोस्टों को अपने प्लेटफॉर्म से हटा देगा जिनमें कोरोना वायरस टीकों के बारे में गलत जानकारी होगी। पहले से प्रतिबंधित सामग्री की सूची में वैक्सीन की सुरक्षा, प्रभावकारिता, साइड इफेक्ट के बारे में झूठे दावे वाले पोस्ट जोड़े गए, जिसमें अधिक सामान्य कोरोना वायरस को लेकर गलत सूचना शामिल थी।

हाल ही इस बात ने तेजी पकड़ी है कि कोरोना वायरस एक प्रयोगशाला से निकला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी खुफिया एजेंसियों को इस बात की जांच तेज करने की लिए कहा है कि कोरोना की उत्पत्ति कैसे हुई है। बाइडन ने एक बयान में कहा, ‘यह निष्कर्ष निकालने के लिए अपर्याप्त सबूत हैं कि क्या यह किसी संक्रमित जानवर के साथ मानव संपर्क से उभरा है या प्रयोगशाला में हुई दुर्घटना से उभरा है।

इस बीच, यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) के पूर्व प्रमुख ने कहा है कि चीन के वुहान में एक लैब में कोविड -19 के उत्पन्न होने के परिस्थितिजन्य साक्ष्य लगातार बढ़ रहे हैं क्योंकि शोधकर्ता अभी तक यह साबित नहीं कर पाए हैं कि वायरस एक जानवर से इंसानों में आया है।वहीं, अमेरिका के पूर्व राज्य सचिव माइक पोम्पिओ ने भी दावा किया कि सभी सबूत वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (WIV) से कोरोना वायरस के निकलने की ओर इशारा करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button