ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
खेल

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में न्यूजीलैंड और भारत में किसका पलड़ा भारी? ब्रेंडन मैकुलम ने बताया

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम का मानना ​​है कि आगामी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में केन विलियमसन की कप्तानी वाली टीम का भारत पर पलड़ा थोड़ा भारी होगा, क्योंकि वे इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज खेलने के बाद इस मैच में उतरेंगे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से साउथैंप्टन के रोज बाउल में खेले जाने वाले इस मैच को लेकर उन्होंने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि यह मुकाबला काफी करीबी होगा।

मैकुलम ने ‘इंडिया टुडे’ चैनल से कहा, ‘मुझे लगता है कि यह मुकाबला 60-40 के अनुपात में न्यूजीलैंड के पक्ष में रहेगा। यह काफी करीबी मैच होने वाला है। मैच प्रैक्टिस के साथ न्यूज़ीलैंड की टीम फ़ाइनल खेलने पहुंचेगी। बस इसे अपने रास्ते में झुका सकता है। मुझे लगता है कि यह करीबी मैच होगा।’

हम एक शानदार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल देखेंगे- मैकुलम 

कीवी टीम के लिए 101 टेस्ट खेलने वाले और टेस्ट में ट्रिपल सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मैकुलम न आगे कहा, ‘ जैसे न्यूजीलैंड भारत का सम्मान करता है। एक प्रशंसक के रूप में मैं भारत का सम्मान करता हूं। मैं जानता हूं कि उनमें लड़ने की शानदार काबिलियत है। मुझे लगता है कि हम एक शानदार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल देखेंगे। मैच में सर्वश्रेष्ठ टीम की जीत होगी।’

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2 जून से 

बता दें कि भारतीय टीम फिलहाल मुंबई में क्वारंटाइन में है। खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ 3 जून को इंग्लैंड पहुंचेंगे। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम 17 मई को यहां पहुंची और क्वारंटाइन के बाद अपने आउटडोर प्रैक्टिस भी की। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2 जून से लंदन में शुरू हो रही है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया इस दौरे पर इंग्लैंड से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी। यह सीरीज अगस्त-सितंबर में खेली जाएगी।

Related Articles

Back to top button