ब्रेकिंग
केरल के कोच्चि में ‘स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन’ के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कॉकरोच जनता पार्टी, मुख्य चुना... आरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी हत्याकांड का मुख्य शूटर मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने पैर में मारी गोली झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा— तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल, 10... महाराष्ट्र के जलगांव में एसीबी का बड़ा एक्शन— 10 हजार की घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी, घर और लॉकर से न... देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस...
खेल

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे ट्रेंट बोल्ट, भारत के खिलाफ WTC Final में लेंगे हिस्सा

लंदन। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट शुक्रवार को इंग्लैंड पहुंचेंगे, लेकिन वह 18 जून से भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए उपलब्ध होंगे। इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में के बाद वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बोल्ट  10 जून से एजबेस्टन में जो रूट की टीम के खिलाफ दूसरा टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए इसकी जानकारी दी।

स्टीड ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि आप यहां दो टेस्ट मैचों में ट्रेंट बोल्ट देखेंगे। वह शुक्रवार को यहां पहुंचने वाले हैं और हमारी योजना और ट्रेंट विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेले। स्थगित इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL 2021) में मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व करने वाले बोल्ट परिवार के साथ समय बिताने के लिए भारत से सीधे न्यूजीलैंड रवाना हुए थे। वहीं केन विलियमसन, काइल जैमीसन और मिशेल सेंटनर इंग्लैंड रवाना हुए थे।

31 वर्षीय तेज गेंदबाज को न्यूजीलैंड लौटने पर दो सप्ताह क्वारंटाइन में बिताने पड़े और 23 मई को इससे बाहर निकले। इसके बा से वह माउंट माउंगानुई में घर पर रह रहे हैं और बे ओवल में ट्रेनिंग कर रहे हैं। स्टीड ने आगे कहा, ‘आइसोलेशन से बाहर आने के बाद वह घर पर हैं और वहां एक सप्ताह की गेंदबाजी है, जो बहुत अच्छा रहा है, लेकिन हमारे विचार से ट्रेंट एजबेस्टन में टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे और उनके केवल एक टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध होने की अधिक संभावना है।’

बोल्ट ने इंग्लैंड में चार टेस्ट खेले हैं और दो बार पांच विकेट लेने के साथ कुल 21 विकेट लिए हैं। कुल मिलाकर, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 10 टेस्ट खेले हैं और चार बार पांच विकेट लेने के साथ 48 विकेट चटकाए। कीवी टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में टिम साउदी और काइल जैमीसन के साथ बाएं हाथ के नील वैगनर के साथ मैदान पर उतरेगी।

Related Articles

Back to top button