ब्रेकिंग
CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्... Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर...
देश

ऑनलाइन परिचय सम्मेलन में की जीवनसाथी की तलाश

रायपुर।  जैन समाज की संस्था भारतीय जैन संगठना के नेतृत्व में हर साल शिक्षित युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाता रहा है। इस साल कोरोना महामारी के कारण किसी शहर में यह आयोजन नहीं किया जा सका। कोरोनाकाल में जहां लोगों का मेल-मिलाप बंद है, विवाह योग्य युवाओं के लिए जीवनसाथी तलाशना एक चुनौती सा बन गया है। इसे देखते हुए भारतीय जैन संगठना ने इस तलाश को आसान करने ऑनलाइन परिचय सम्मेलन का आयोजन किया।

इसमें नौ राज्यों समेत अमेरिका, कनाडा जैसे छह देशों के 336 युवक-युवतियों ने भाग लिया। इस बार सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ ईकाई को मिली थी। चूंकि कोरोना के चलते लॉकडाउन लग गया, इसलिए भव्य स्तर पर यह आयोजन नहीं किया जा सका। तब प्रदेश पदाधिकारियों ने तय किया कि सम्मेलन का आयोजन वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर किया जाए, ताकि शासकीय दूूरी का नियम भी न टूटें और लोग संक्रमण से सुरक्षित भी रहें।

संगठना के राष्ट्रीय मैट्रीमोनियल हेड अनिल रांका और प्रफुल्ल पारेख ने युवाओं से उनकी पसंद-नापसंद पूछी। खास बात यह रही कि इस दौरान सारे नाते-रिश्तेदार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे। संगठना के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चोपड़ा ने बताया कि संक्रमणकाल में रिश्ते तलाशना मुश्किल हाे गया है क्योंकि लोग कहीं आ-जा नहीं सकते।

ऐसे में हमने इसे आसान बनाने की कोशिश की और सफल भी रहे। हमें पूरी उम्मीद है कि कार्यक्रम जितना सफल रहा, नतीजे भी उतने ही बेहतर आएंगे। सम्मेलन के जरिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं का रिश्ता तय होगा।

20 से ज्यादा एनआरआई हुए शामिल

स्टेट मेट्रीमोनी हेड मनोज कोठारी ने बताया कि परिचय सम्मेलन में देश के नौ राज्यों (छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल) से 216 और अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, थाईलैंड और दुबई जैसे देशों से 20 प्रतिभागी शामिल हुए। इनमें 188 लड़के और 148 लड़कियां थीं।

डॉक्टर, सीए, इंजीनियर के अलावा कई बिजनेसमैन भी अपने पसंद का जीवनसाथी तलाशने सम्मेलन में शामिल हुए। पूरा कार्यक्रम राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र दुग्गड़ के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अतिथि के रूप में मैथोडेक सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर कल्पक गांधी और अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स के डायरेक्टर तिलोकचंद बरड़िया मौजूद रहे।

27 जून को होगा एक और सम्मेलन

संगठना के राज्य मैट्रीमोनी हेड मनोज कोठारी व प्रचार प्रसार प्रभारी चंद्रप्रकाश ललवानी ने बताया कि परिचय सम्मेलन में हमारा लक्ष्य 350 प्रतिभागियों का था, लेकिन रजिस्ट्रेशन अधिक आ गए हैं। ऐसे में 27 जून को एक और वर्चुअल परिचय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

जो लोग पंजीयन कराने से चूक गए हैं, वे रजिस्ट्रेशन के लिए ‘बीजेएस कनेक्ट’ एप डाउनलोड करके पंजीयन करवा सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 74150-11111, 88397-41415, 94255-09777 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button