Breaking
रायबरेली या वायनाड, राहुल गांधी के चुनाव का एक मौन किंतु महत्वपूर्ण सवाल UP में पूर्वांचल और अवध की तरफ बढ़ रहा चुनाव, ठाकुरों को कैसे साध रही है बीजेपी? अच्छा काम करो तो…इतना सुन लॉरेंस के शूटर्स ने सलमान के घर दागी गोली राजस्थान: 20 साल पहले एक्सीडेंट में हुई थी मौत, आत्मा के लिए अस्पताल पहुंचे घरवाले धारा 370-राम मंदिर-बाबरी… धार में PM मोदी ने बताया आखिर क्यों चाहते हैं 400 सीटें अब ड्रोन ‘भैया’ भी कृषि को तकनीकी संबल संग देंगे स्वरोजगार को गति पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल में यात्री किराया नहीं ऐसे बढ़ा रहा कमाई दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा के साथ पांच युवकों ने किया दुष्कर्म सागर में मतदान कर्मियों को मिले बासी भोजन के पैकेट, बदबू के चलते खाने से इंकार ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान

वकील की हत्या के आरोपी की जमानत रद्द करने की याचिका पर SC ने बिहार सरकार से मांगा जवाब

पटनाः उच्चतम न्यायालय ने एक वकील की हत्या के आरोपी को पटना उच्च न्यायालय द्वारा दी गई जमानत रद्द करने का अनुरोध करने वाली एक याचिका पर बिहार सरकार से जवाब मांगा है।

उल्लेखनीय है कि बिहार के दानापुर में 2020 में एक वकील की उस वक्त गोली मार कर हत्या कर दी गई थी, जब वह नगर दीवानी अदालत जा रहे थे। आरोपी, 2001 में उक्त वकील की मां की हत्या करने के एक मामले में भी मुकदमे का सामना कर रहा है। आरोपी इस बात को लेकर नाराज था कि वकील ने अपनी मां की हत्या के मुकदमे के दौरान उसके खिलाफ गवाही दी थी। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने अधिवक्ता समरहार सिंह की याचिका पर संज्ञान लिया।

पीठ ने कहा, ‘‘नोटिस जारी किया जाए, जिसका जवाब सात मार्च तक दिया जाए। बिहार सरकार के वकील को इसे भेजे जाने की छूट है। प्रतिवादी-आरोपी को संबद्ध पुलिस थाने के प्रभारी के जरिए इसकी तामील की जाए। ”न्यायालय मृत वकील के बेटे सुभाष कुमार की याचिका पर सुनवाई कर रहा है, जिन्होंने कहा है कि उनके पिता हरेंद्र कुमार की आठ सितंबर 2020 को आरोपी कुलशेखर शर्मा उर्फ भोला सिंह ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। पटना उच्च न्यायालय ने पिछले साल छह दिसंबर को आरोपी को जमानत दी थी।

रायबरेली या वायनाड, राहुल गांधी के चुनाव का एक मौन किंतु महत्वपूर्ण सवाल     |     UP में पूर्वांचल और अवध की तरफ बढ़ रहा चुनाव, ठाकुरों को कैसे साध रही है बीजेपी?     |     अच्छा काम करो तो…इतना सुन लॉरेंस के शूटर्स ने सलमान के घर दागी गोली     |     राजस्थान: 20 साल पहले एक्सीडेंट में हुई थी मौत, आत्मा के लिए अस्पताल पहुंचे घरवाले     |     धारा 370-राम मंदिर-बाबरी… धार में PM मोदी ने बताया आखिर क्यों चाहते हैं 400 सीटें     |     अब ड्रोन ‘भैया’ भी कृषि को तकनीकी संबल संग देंगे स्वरोजगार को गति     |     पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल में यात्री किराया नहीं ऐसे बढ़ा रहा कमाई     |     दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा के साथ पांच युवकों ने किया दुष्कर्म     |     सागर में मतदान कर्मियों को मिले बासी भोजन के पैकेट, बदबू के चलते खाने से इंकार     |     ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें