ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों और प्रदेश अध्यक्षों की पार्टी नेतृत्व के साथ हुई वर्चुअल बैठक

रायपुर।कांग्रेस वर्किंग कमेटी की वर्चुअल बैठक गुरुवार को हुई। इसमें पांच कांग्रेस शासित राज्यों पंजाब, झारखंड, राजस्थान, महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शामिल हुए।

बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ-साथ एआइसीसी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले भी शामिल हुए।

बैठक में केंद्रीय नेतृत्व ने कोरोना की स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसके साथ ही प्रदेश में हो रहे टीकाकरण और अन्य मुद्दों पर फीडबैक लिया गया। केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्र की मोदी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरने का निर्देश दिया।

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का पांच जून को धरना प्रदर्शन

देश में बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस का पांच जून को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन होगा। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार प्रदेश के जिला, शहर, नगर, ब्लाक, बुथ, वार्ड कमेटी पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करेगी। धरना प्रदर्शन कोविड गाइड लाइन के अनुरूप अपने-अपने घर के बाहर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा।

प्रदर्शन में जिला के स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व प्रत्याशी, पूर्व विधायक, एआइसीसी एवं पीसीसी सदस्यों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पदाधिकारियों शामिल होंगे। साथ ही मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग के जिला, ब्लाक पदाधिकारियों, इंटरनेट मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों के साथ-साथ अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button