ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
मनोरंजन

Shehnaaz Gill और सिद्धार्थ शुक्ला के फैन्स के लिए गुड न्यूज, ज्ल्द ही इस फेमस टीवी शो में आ सकते हैं नजर

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ विनर सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल ​की जोड़ दर्शकों के फेवरेट जोड़ियों में से एक है। दोनों को शो में काफी पसंद किया गया। वहीं ये जोड़ी दर्शकों के लिए इनती खास थी कि सिद्धार्थ और शहनाज को उनके फैंस ने ‘सिडनाज’ नाम दिया। शो खत्म होने के बाद भी दोनों की जोड़ी काफी चर्चा में रही।’सिडनाज’ की जोड़ी दर्शकों के दिल में बसती है। चाहें बात ऑनस्क्रीन की हो या फिर ऑफस्क्रीन की, फैन्स इन दोनों सितारों को एक साथ देखना चाहते हैं। इसी बीच अब ‘सिडनाज’ के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। दोनों जल्द ही एक बार फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल फैन्स के लिए एक गुड न्यूज ये है कि दोनों जल्दी एक साथ ऑनस्क्रीन नजर आ सकते हैं। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सिद्धार्थ और शहनाज जल्द ही फेमस टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में नजर आएंगे। इस शो में दोनों अभि और प्रज्ञा के रोल में नजर आने वाले हैं।

टेलीचक्कर से बात चीत में सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के कास्टिंग डायरेक्टर शदमन खान ने शो के लेकर कई सारी बातें की। उन्होंने बताया, ‘अगर सीरियल कुमकुम भाग्य का रीबूट शो बनता है तो वह सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल को कास्ट करना चाहेंगे। सिद्धार्थ और शहनाज की पर्सनैलिटी अभि और प्रज्ञा के किरदार से काफी मिलती जुलती हैं।’ बता दें कि शदमन खान ‘कुमकुम भाग्य’ के अलावा ‘कहां हम कहां तुम’, ‘हॉफ मैरिज’, ‘लाल इश्क’ और ‘ये हैं चाहतें’ जैसे कई शोज की कास्टिंग कर चुके हैं।

शहनाज गिल की बात करें तो उन्होंने हाल ही में चंडीगढ़ मोस्ट डिजायरेबल वूमन 2020 की सूची में पहला पायदान मिला है। पिछले वर्ष इस सूची में चौथे नंबर पर थीं। इसपर शहनाज गिल ने प्रतिक्रिया भी दी थी। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच शेयर करती हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती हैं। इसके चलते शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय भी हैं।

Related Articles

Back to top button