ब्रेकिंग
Indore Honor Killing: प्रेमी से मिलने जा रही बहन को भाई ने उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर रची सा... OHE तार पर चढ़ा सांप और हुआ जोरदार धमाका, बाल-बाल बची पूर्णिया स्पेशल ट्रेन Bihar Land Mafia: पटना में 37 करोड़ की जमीन पर कब्जे का खेल, STF ने 18 कुख्यात अपराधियों को दबोचा CM Yogi in Pratapgarh: सीएम योगी का विपक्ष पर प्रहार, वक्फ की लूट पर सपा-कांग्रेस चुप क्यों? UP Election 2027: कानपुर में सपा का ब्राह्मण सम्मेलन, 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग' नारे से मची हलचल Damoh SI Viral Reel: 'खुद की समस्या सुलझ नहीं रही...', वर्दी में रील बनाकर फंसी महिला SI, जांच शुरू Greater Noida Robbery: ग्रेटर नोएडा की पॉश सोसायटी में दिनदहाड़े 15 लाख की लूट, सुरक्षा पर उठे सवाल Baruipur Case: बारुईपुर हत्याकांड पर सियासी घमासान, ममता बनर्जी के आवास के बाहर केंद्रीय बल तैनात Kanpur Road Accident: बर्रा एलिवेटेड रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रैफिक सिपाही और ट्रक ड्राइवर की मौत Dehradun Crime News: मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक का अपहरण, रातभर बंधक बनाकर दिया थर्ड डिग्री टॉर्चर
देश

दो महीने बाद देश में आए कोरोना के सबसे कम मामले, मौतों की संख्या भी घटी

नई दिल्ली। देश में कोरोना की दूसरी लहर में लगातार कमी आ रही है, इसका ग्राफ नीचे गिर रहा है। बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में दो महीने बाद कोरोना के सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही मौतों के आंकड़ों में भी गिरावट देखी जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 1 लाख 14 हजार 460 नए कोरोना मामला सामने आए और 2677 लोगों की कोरोना के कारण की मौत गई है। इससे पहले इतने कम कोरोना केस 5 अप्रैल को (96,982) को दर्ज किए गए थे।

आज देश में लगातार 24वें दिन कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हुई हैं। देश में अब तक कोरोना से कुल 2 करोड़ 69 लाख 84 हजार 781 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की बात करें तो बीते 24 घंटों में 77,449 एक्टिव केस कम हुए हैं। फिलहाल देश में 14,77,799 सक्रिय मामले हैं।

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.20 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 93 फीसदी से ज्यादा हो गया है। एक्टिव केस घटकर 6 फीसदी से कम हो गए हैं। कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है। कुल संक्रमितों की संख्या के मामले में भी भारत का दूसरा स्थान है जबकि दुनिया में अमेरिका, ब्राजील के बाद सबसे ज्यादा मौत भारत में हुई है।

5 जून तक देशभर में 23 करोड़ 13 लाख 22 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। बीते दिन 33 लाख 53 हजार 539 टीके लगाए गए। वहीं अबतक 36 करोड़ 47 लाख से ज्यादा कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन 20.36 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 6 फीसदी से ज्यादा है।

Related Articles

Back to top button