ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

नीति आयोग ने दिखाया आईना, भाजपा को शर्मिंदा होना चाहिए : कांग्रेस

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि नीति आयोग की ताजा रिपोर्ट में भूपेश बघेल सरकार ने प्रदेश को परफॉर्मर राज्य यानी काम करने वाली सरकार का तमगा दिया है। त्रिवेदी ने कहा है कि अपने शीर्ष नेताओं के दबाव में बात-बेबात छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज में मीन-मेख निकालने वाले और बयानवीर बने भाजपा नेताओं को नीति आयोग ने आईना दिखाया है और सच जानने के बाद भाजपा नेताओं को शमर्मिंदा होना चाहिए।

नीति आयोग के द्वारा जारी की गई रैंकिग को छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार के कार्यों और उपलब्धियों की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता निरूपित करते हुए प्रदेश शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है ढाई साल के अल्प अवधि में कांग्रेस सरकार ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उस पर हर छत्तीसगढ़वासी को गर्व होना चाहिए कि उनका वोट पहली बार छत्तीसगढ़ के हित में काम आ रहा है। नीति आयोग की रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ का कम्पोजिट स्कोर 56 से बढ़कर 61 हो गया है, जो सरकार की अच्छे कामकाज से ही संभव हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि नीति आयोग के वर्गीकरण के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य को परफार्मर राज्य के रूप में वर्गीकृत किया गया है। यह मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा राज्य में प्रारंभ की गई विकासोन्नमुख गतिविधियों के कारण ही यह सफल हो पाया है और हम अब लगातार सुधार के लिये अग्रसर हैं।

त्रिवेदी ने कहा है कि दूसरी ओर राज्य में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर केंद्रीय नेतृत्व दबाव डालकर राज्य सरकार के खिलाफ बयान देने के लिए बाध्य किया रहा है। त्रिवेदी ने यह भी कहर है कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और नेता-प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक जैसे बयानवीर नेता भली भांति समझ रहे हैं कि राज्य सरकार कैसा काम कर रही है और जनहित में कैसे कैसे कदम उठाए गए हैं।

मगर, वे केंद्रीय नेतृत्व के दबाव में अप्रासंगिक बयान दे रहे हैं। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को अभी भी भ्रम है कि वे राज्य की भूपेश सरकार के खलिाफ बयान देकर जनता को बरगला सकते हैं लेकिन जनता सब समझ रही है, उसे दिख रहा है कि उसके वोट से बनी सरकार किस तरह उनकी चिंता कर रही है।

शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भूपेश बघेल सरकार की नवीन योजनाओं जैसे गोधन न्याय योजना, नरवा, गरवा, गुरूवा, बारी, सखी वन स्टाप सेंटर, नोनी सुरक्षा योजना, नवा बिहान योजना, सक्षम योजना का लाभ भी महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता लाने में उपयोगी सिद्ध हुई है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भूपेश बघेल की सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य योजना आयोग द्वारा उन संकेतों की पहचान की गयी है। जिनमें और भी कार्य किये जाने हैं। जिससे कि सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति वर्ष 2030 तक हो सके तथा छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आ सके।

Related Articles

Back to top button