ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

उत्तर प्रदेश के विभाजन की उड़ी अफवाहें, UP सरकार के सूचना विभाग ने किया खंडन

लखनऊः देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के बंटवारे को लेकर हर बार चर्चाएं जोर पकड़ लेती है। लेकिन इन चर्चाओं को हमेशा ही राजनीतिक दलों की ओर से खारिज कर दिया जाता है। ऐसे में एक बार फिर उत्तर प्रदेश के तीन हिस्सों में बंटवारे को लेकर चर्चाओं ने जोर क्या पकड़ा। जिसके बाद खुद योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश के विभाजन वाली बात को सिरे से ही खारिज कर दिया है। यूपी सरकार के सूचना विभाग ने एक बयान जारी करते हुए प्रदेश के विभाजन की खबर का खंडन किया है।

सूचना विभाग ने एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश को लेकर जताई जा रही आशंका निराधार है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर यूपी के बंटवारे को लेकर भ्रामक खबरें चलाई जा रही है, ये खबर पूरी तरह से फेक है। सूचना विभाग के मुताबिक ऐसी भ्रामक खबरे चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल यूपी में सियासी उठापठक के बीच ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि उत्तर प्रदेश को तीन हिस्सों में बांटा जा सकता है। इस दावे के अनुसार यूपी, तीन राज्यों में बंटेगा। एक होगा उत्तर प्रदेश जिसकी राजधानी लखनऊ होगी। इसमें 20 जिले शामिल होंगे। यूपी के बंटवारे के बाद दूसरा राज्य बनेगा बुंदेलखंड, जिसकी राजधानी प्रयागराज होगी। इसमें 17 जिले शामिल होंगे। तीसरा राज्य होगा पूर्वांचल, जिसमें 23 जिले होंगे और इसकी राजधानी गोरखपुर होगी। साथ ही सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया जा रहा है कि यूपी के कुछ जिले हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में शामिल हो सकते हैं। जिनमें मुरादाबाद मंडल, सहारनपुर मंडल और मेरठ मंडल का नाम सामने आया है।

बता दें कि किसी भी राज्य के बंटवारें में केंद्रीय गृह मंत्रालय की भूमिका अहम होती है। साथ ही उस राज्य के राज्यपाल भी गोपनीय रिपोर्ट केंद्र को भेज कर राज्य की बंटवारे की संस्तुति कर सकते हैं। चूकि बंटवारे का प्रस्ताव राज्य के दोनों सदनों ​(विधानसभा और विधानपरिषद) से पास करा कर केंद्र को भेजना होता है, लिहाजा विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका भी जरूरी है। अगर तार्किक रूप से देखें तो वर्तमान परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश का बंटवारा होना मुश्किल लगता है। विधानसभा चुनाव में 8 महीने का समय बचा है। ऐसे में किसी राज्य के बंटवारे की प्रक्रिया लंबी होती है। संविधान का अनुपालन करते हुए तमाम तरह के दस्तावेजीकरण संबंधित कार्य पूरे करने होते हैं। और इसकी तैयारी में समय लगता है. इसलिए यूपी के बंटवारे की बात फिलहाल सिर्फ शिगूफा ही लगता है।

Related Articles

Back to top button