ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

बीते 24 घंटे में 67 हजार से ज्यादा मामले आए सामने, 71 दिनों बाद एक्टिव केस सबसे कम

नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी की स्थिति में तेज सुधार हो रहा है। दैनिक मामलों में लगातार गिरावट जारी है और रिकवरी रेट में बढ़ोतरी जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 67 हजार 208 नए मामले सामने आए। वहीं एक लाख तीन हजार 570 मरीज इस दौरान संक्रमण से उबरे और 2330 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल 2,97,00,313 मामले सामने आ गए हैं। कुल मौतों की संख्या 3,81,903 हो गई है। 2,84,91,670 मरीज अबतक संक्रमण से उबर गए हैं। पॉजिटिव केस की कुल संख्या 8,26,740 है। मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 71 दिनों बाद सबसे कम हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48 फीसद है। एक्टिव केस कुल मामलों का 2.78 फीसद है। वहीं रिकवरी रेट 95.93 फीसद और डेथ रेट 1.29 फीसद है।

पिछले 24 घंटे की अवधि में कोरोना के केसलोड में 38,692 मामलों की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार 35 दिन से दैनिक नए मामलों से ठीक होने वालों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वैक्सीन की 34,63,961 डोज लगाई गईं। अबतक कुल कोरोना वैक्सीन 26,55,19,251 डोज दी गई हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,31,249 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 38,52,38,220 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में 1,236 हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 270 कर्नाटक में 148 और केरल में 147 लोगों की मौत हुई। देश में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 3,81,903 मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1,15,390, कर्नाटक में 33,296, तमिलनाडु में 30,338, दिल्ली में 24,876, उत्तर प्रदेश में 21,963, पश्चिम बंगाल में 17,118, पंजाब में 15,698 और छत्तीसगढ़ में 13,354 मौतें हुई हैं।

Related Articles

Back to top button