ब्रेकिंग
Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में मॉडल ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम; दिल्ली AIIMS की टीम कर रह... Gwalior News: पूर्व मंत्री इमरती देवी के पालतू डॉग 'ब्रूजो' की मौत; फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिख दी श्र... क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 30 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल जेम्स ऑफ बिहार ने मनाया अपना 6ठा स्थापना दिवस Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके...
खेल

WTC फाइनल में न्यूजीलैंड को क्यों मिलेगा फायदा, अजिंक्य रहाणे ने बताया कारण

साउथैंप्टन। भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से ठीक पहले एक बड़ा दावा किया है। रहाणे ने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने से फायदा पहुंचा है। उन्होंने ये भी कहा है कि टीम इंडिया भले ही प्रैक्टिस मैच भी नहीं खेल पाई हो, लेकिन मानसिक रूप से टीम खिताबी मुकाबले के लिए तैयार है।

अजिंक्य रहाणे ने कहा, “न्यूजीलैंड की टीम बेहतर स्थिति में है। हम उन्हें हल्के में नहीं ले सकते। कीवी टीम ने फाइनल मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेले, जिसका उन्हें फायदा मिलेगा, लेकिन जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि फाइनल मुकाबले में जो टीम पांच दिन अच्छा खेलेगी उसकी उम्मीद खिताब जीतने की ज्यादा होगी।” भारतीय टीम को खिताबी मैच से पहले अभ्यास मैच खेलने का भी मौका नहीं मिला, लेकिन टीम ने अभ्यास जरूर किया है।

टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने आगे कहा, “मेरे ख्याल से यह मानसिक चीज है, अगर आप मानसिक रूप से स्विच करेंगे तो चीजों में जल्दी ढल जाएंगे। यह सिर्फ एक मैच है, लेकिन हम चाहते हैं कि इसे अन्य मैच की तरह ही लिया जाए और इस बारे में विचार नहीं करें कि यह किसी आइसीसी इवेंट्स का फाइनल है। हम अपने ऊपर ज्यादा दबाव नहीं बढ़ाना चाहते हैं। हमारे लिए अच्छी शुरूआत करना महत्वपूर्ण है।”

उपकप्तान ने युवा खिलाड़ियों के बारे में बताया, “मैं युवा खिलाड़ियों से ज्यादा कुछ नहीं कहता हूं। उन्हें अपने गेम प्लान के बारे में पता है और इन्होंने पिछले एक साल में सवश्रेष्ठ क्रिकेट खेला है। ये सभी एक दूसरे के साथ रहते हैं और इनको खुद पर भरोसा है। हमें भी इनकी क्षमता पर भरोसा है और हम लोग इन्हें इनका खेल खेलने की इजाजत देते हैं। हम किसी तरह का भ्रांति नहीं रखना चाहते। हम लोग एक टीम की तरह खेलते हैं और किसी को कुछ नहीं कहते। हम चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी भयमुक्त होकर स्वतंत्रता से खेलें।”

Related Articles

Back to top button