ब्रेकिंग
दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग... Guru Balakdas Jayanti: पंडरिया में धूमधाम से मनी गुरु बालकदास की 221वीं जयंती, 30 गांवों में निकली भ... NTPC Korba Blackout: एनटीपीसी कोरबा की सभी 7 यूनिट्स एक साथ ट्रिप, 7 राज्यों में गहराया बिजली संकट Jashpur News: 850 साल पुराने रियासतकालीन बालाजी मंदिर में गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, राजपरिवार ने झु... CGPSC State Service Exam: कम अभ्यर्थियों के चयन पर सीजीपीएससी का स्पष्टीकरण, 21 सितंबर से साक्षात्का... रायगढ़ जिले के लिए गौरव का पल: प्राथमिक शाला सेमरा की दो शिक्षिकाएं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान से सम... रायपुर में शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: 63 उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित, 4 को मिला स्मृति ...
मनोरंजन

पति अक्षय कुमार की वजह से अरेस्ट हो चुकी हैं ट्विंकल खन्ना, फैशन शो के दौरान कराया था ये काम

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री में अपनी हिट फिल्मों के साथ ही अपनी फिट बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं। अक्षय उन स्टार्स में हैं जो न सिर्फ अपनी प्रोफेशन लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। अक्षय और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी बॉलीवुड के सफल स्टार्स की जोड़ियों में गिनी जाती है। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। वहीं दोनों एक साथ एक जिंदगी के कई बसंत हंसते-खेलते बिताए हैं। आज अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की मैरिज एनिवर्सरी है। दोनों ने 17 जनवरी 2001 को बड़े धूमधाम से शादी की थी। वहीं आज दोनों अपनी शादी के 20वीं सालगिरहा सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बार अक्षय कुमार की वजह से उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना को अरेस्ट होना पड़ा था।

दरअसल, ये मामला उस वक्त का है जब एक अक्षय कुमार ने एक फैशन शो ईवेंट में रैंप वॉक किया था। ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अक्षय ने उन्हें कॉल करके कहा कि जब वो वॉक करते हुए मेरे पास आएंगे तो मैं उनकी जींस का ऊपर वाला बटन खोल दूं, क्योंकि उस जींस का नाम ही ‘अनबटन्ड’ था। ट्विंकल ने आगे कहा कि मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। लेकिन वह नहीं माने और वॉक करते हुए मेरे सामने आकर खड़े हो गए और इशारे से बटन बंद खोनले के लिए कहा। जब मैंने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर बटन खुुलवाया।

ट्विंकल खन्ना ने आगे कहा कि उसी के अगले ही दिन ही अक्षय को पद्मश्री सम्मान मिलना था। वहीं जब दोनों इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे तो मां डिंपल कपाड़िया का मैसेज आया कि पुलिस के पास तुम्हारा अरेस्ट वॉरंट है। पुलिस तुम्हें ढूंढ रहे हैं।

यही नहीं ट्विंकल ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि वो केस आज भी चल रहा है।

Related Articles

Back to top button