ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

जड़ी-बूटी से बनाया इम्युनिटी बुस्टर और कमा रहे लाखों

रायपुर।  वनौषधियों के व्यापार से छत्तीसगढ़ के गांवों की महिलाओं का एक समूह साल में 20 लाख रुपये तक का मुनाफा कमा रहा है। कोरबा की पाली तहसील के डोंगानाला गांव की वे आदिवासी महिलाएं जो कभी मजदूरी करती थीं आज वनौषधियों का कारोबार कर आत्मनिर्भर बन गई हैं। वे जंगलों से जड़ी-बूटी लाकर 18 किस्म की दवाइयां बना रहीं हैं।

ये महिलाएं मधुमेह नाशक, सर्दी-खांसी, त्वचा संबंधी और इम्युनिटी बूस्टर दवाइयों का उत्पादन कर रहीं हैं। हरीबोल स्वसहायता समूह की 12 महिलाओं ने 44 लाख रुपये का कारोबार किया, जिससे उन्हें 20 लाख रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। वनौषधि संग्रहण, प्रसंस्करण एवं विक्रय करने के बाद प्रत्येक सदस्य को एक साल में एक लाख 71 हजार रुपये की आमदनी हुई।

हरीबोल समूह की सदस्य सरोज पटेल ने बताया कि उनके समूह ने जंगल में मिलने वाली जड़ी-बूटियों, फूल पत्तियों को गरीबी को जड़ से मिटाने का माध्यम बना लिया है। सरोज ने अपने गांव की दूसरी महिलाओं को भी समूह में इस काम से जोड़कर आर्थिक मजबूती की ओर अग्रसर कर रहीं हैं। सरोज ने बताया कि पहले महिलाओं द्वारा गांव में मजदूरी का काम करके एक महीने में केवल 500 से 600 रुपये की कमाई होती थी।

30 रुपये रोजी से शुरू कर आज 200 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी सभी महिलाएं प्राप्त कर रहीं हैं। समूह की महिलाओं ने व्यवसाय को आगे बढ़ाकर अगले वर्ष दो से ढाई करोड़ रुपये का करोबार करने की योजना बनाई है। सरोज ने बताया कि वन धन विकास केंद्र के माध्यम से वनौषधियों का करोबार कर आत्मनिर्भर बन रही हैं।

मुख्यमंत्री बघेल ने की तारीफ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समूह के महिलाओं की लगन की तारीफ की। महिलाओं को इतने बड़े पैमाने पर जड़ी-बूटी से दवाइयां बनाकर बड़ा कारोबार खड़ा करने की जानकारी मिलने पर प्रसन्न्त जाहिर की। साथ ही उन्होंने समूह के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

Related Articles

Back to top button