ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

नवा रायपुर में बनेगा 1500 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

रायपुर।  नवा रायपुर के 25 एकड़ क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं से युक्त सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बनाया जाएगा। इसकी क्षमता 1500 बिस्तरों की हो सकती है। इसमें निजी क्षेत्र की क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल किया जाएगा। शासन की योजनाओं के तहत यहां इलाज होगा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्य सचिव को स्वास्थ्य विभाग से 15 दिन में एक्शन प्लान तैयार कराने और 25 एकड़ क्षेत्र आरक्षित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शासकीय व निजी क्षेत्र के कई अस्पतालों में सभी प्रकार के रोगों की चिकित्सा के लिए सुपर स्पेशियलिटी सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन कई बार ऐसी स्थितियां उत्पन्न होती हैं, जिसके कारण गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस के जरिए अथवा अन्य माध्यमों से महानगरों में ले जाना पड़ता है।

यह प्रक्रिया खर्चीली और कष्टसाध्य तो है ही, इस दौरान गंभीर मरीजों की मृत्यु की आशंका भी बनी रहती है। इसलिए यह आवश्यक है कि राज्य में निजी क्षेत्र के राष्ट्रीय ख्याति का ऐसा अस्पताल स्थापित हो, जहां सभी प्रकार के गंभीर रोगों की चिकित्सा उपलब्ध हो सके। इस अस्पताल के बन जाने से पड़ोसी राज्यों को भी लाभ मिलेगा।

मल्टी आर्गन ट्रांसप्लांट की रहेगी सुविधा

इस अस्पताल में मल्टी आर्गन ट्रांसप्लांट की सुविधा के साथ ही विभिन्न प्रकार की मल्टी सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं की व्यवस्था का प्रविधान किया जाएगा। यहां 50 प्रतिशत मरीजों का इलाज डा. खूबचंद बघेल योजना अथवा आयुष्मान भारत योजना के तहत किया जाएगा। अस्पताल की स्थापना और रखरखाव पर होने वाले वार्षिक व्यय की न्यूनतम राशि की मांग शासन से की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button