ब्रेकिंग
बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय मानसून के मौसम में जन्नत जैसा अहसास कराता है 'बादलों का घर' मेघालय, हरियाली और वादियों का लें मज़ा नोएडा सेक्टर-150 की एल्डिको सोसाइटी में दर्दनाक हादसा, STP टैंक में जहरीली गैस से दो लोगों की मौत Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1...
देश

शीला दीक्षित ने इतनी बार देखी थी DDLJ कि घरवालों को करना पड़ा था मना

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पढ़ने के अलावा फिल्में देखने का भी बहुत शौक था। शीला का निधन शनिवार को दिल्ली के एस्कॉर्ट अस्पताल में हुआ था। उनकी बेटी लतिका ने बताया कि एक जमाने में वो शाहरूख खान की बहुत बड़ी फैन थीं।

शीला ने “दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे” इतनी बार देखी थी कि हम लोग परेशान हो गए थे और उन्हें मना करना पड़ा था। इससे पहले वो भारतीय सुपर स्टार दिलीप कुमार और राजेश खन्ना की बड़ी फैन थीं। संगीत की भी वो दीवानी थीं।
शीला दीक्षित के निधन के बाद बॉलीवुड ने भी श्रद्धांजलि दी। अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्वीट करके लिखा, “शीला दीक्षित के निधन की खबर सुनकर बहुत ज्यादा दुख हुआ। उन्होंने प्रभावी रूप से दिल्ली का चेहरा बदल कर रख दिया था। उनके परिवार को मेरी दिल से संवेदनाएं।
उर्मिला मातोंडकर ने भी ट्वीट कर लिखा, “रेस्ट इन पीस… श्रीमती शीला दीक्षित जी आप अपनी ताकत, समर्पण, निर्भीक भाव और पर्सनैलिटी के लिए प्रेम और सम्मान पाएंगी, जिसने दिल्ली को पहले से कहीं ज्यादा सुंदर बना दिया।“
PunjabKesari
शीला दीक्षित का जन्म 31 मार्च 1938 को पंजाब के कपूरथला में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के जीसस एंड मेरी कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षा पाई और दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से इतिहास में मास्टर डिग्री हासिल की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button