ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

सीवेज ट्रीटमेंट का पानी तो सस्ता है, ट्रांसपोर्टेशन महंगा

नई दिल्ली: निर्माण कार्यों, कूलिंग प्लांट्स, सिंचाई आदि के लिए विभिन्न सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से खरीदा जाने वाला ग्रे वाटर की दिल्ली जल बोर्ड ने कीमत सात रुपए किलोलीटर तय की है, लेकिन यह दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 200 रुपए किलोलीटर तक पड़ रहा है। दिल्ली जल बोर्ड ने अलग-अलग इलाकों में टैंकर उपलब्ध करवाने वालों को सूचीबद्ध किया है और इनके खर्चों के चलते ही इस पानी की कीमत 200 रुपए किलो लीटर तक पहुंच रही है। ये टैंकर मालिक तर्क देते हैं कि प्लांट से पानी पहुंचाने वाली साइट्स की दूरी और टैंकर के सभी खर्च इसमें शामिल हैं।

दिल्ली जल बोर्ड ने हाल ही में जन सूचना जारी कर यह बताया कि दक्षिणी दिल्ली के क्षेत्र में ही आठ लोगों को इस पानी को पहुंचाने के लिए सूचीबद्ध किया गया है। इसमें तुगलकाबाद, कालकाजी, नेब सराय की तीन कंपनियों के साथ-साथ ओखला फेस-2, देवली एक्सटेंशन और संगम विहार की कंपनियों को शामिल किया गया है। तुगलकाबाद की एक कंपनी के व्यक्ति से जब बात की तो उन्होंने 35 हजार लीटर पानी का टैंकर 3500 रुपए का बताया। जबकि कालकाजी के अन्य टैंकर मालिक ने यह दाम 200 रुपए प्रति किलोलीटर बता दिए।

ओखला सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से मालवीय नगर के लिए पूछे गए दामों से पता चला कि 32 हजार किलो लीटर का टैंकर लगभग 6400 रुपए में में पहुंचेगा। दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी से जब इस बाबत बात की तो उन्होंने बताया जल बोर्ड तो कुल सात रुपए प्रति किलोलीटर ही वसूल करता है लेकिन टैंकर के खर्च के कारण ही इसकी कीमत इतनी बढ़ जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button