ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
देश

SBI मुख्यालय भवन की जांच के बाद फायर ब्रिगेड को मिली कई खामियां, दिया गया नोटिस

नई दिल्ली: दिल्ली फायर ब्रिगेड की टीम ने संसद मार्ग स्थित एसबीआई मुख्यालय में लगी आग के मामले की जांच कर अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी है। अपनी रिपोर्ट में विभाग ने मुख्यालय भवन में आग लगने से सुरक्षा को लेकर किए गए उपायों में काफी खामियां पाई हैं। जांच टीम के रिपोर्ट के आधार पर फायर विभाग के अधिकारियों ने एसबीआई को नोटिस जारी करते हुए 30 दिनों के अंदर खामियों को दूर करने को कहा है। दिए गए समय में सुधार नहीं करने की स्थिति में फायर ब्रिगेड द्वारा भवन की पानी व बिजली का कनेक्शन काटने की हिदायत दी है।

गौरतलब हो कि 17 जुलाई की सुबह 7.30 बजे संसद मार्ग स्थित एसबीआई मुख्यालय भवन के छठी मंजिल पर आग लग गई थी। सूचना पर जब पहुंची तो पाया कि भवन में लगा फायर सिस्टम खराब पड़ा है। वहीं, भवन में आग बुझाने के लिए जिस टंकी में पानी जमा किया जाता है उसमें पानी नहीं है। इसके बाद वहां पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी, जिसके बाद तत्काल वहां फायर ब्रिगेड की छह गाडिय़ां मौके पर पहुंच करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया था।

गनीमत थी कि उस समय भवन खाली पड़ा हुआ था और आग बड़ी नहीं थी। इस मामले की जांच के लिए डिविजनल ऑफिसर के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया था, जिसने अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंपी थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर एसबीआई के अधिकारियों को नोटिस दिया गया है।

पहले भी दिया गया था अल्टीमेटम
जांच टीम के सदस्य ने बताया कि एसबीआई मुख्यालय के भवन में लगा फायर कंट्रोल सिस्टम काफी समय से काम नहीं कर रहा था। इसे लेकर फायर ब्रिगेड ने एसबीआई मुख्यालय को पत्र लिखकर जल्द से जल्द इसमें सुधार करने को कहा था। साथ ही उस पत्र का रिमांडर भी भेजा था। पर एसबीआई अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड के पत्र को गंभीरता से नहीं लिया था और कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसी का परिणाम था 17 जुलाई का हादसा।

एसबीआई मुख्यालय को भवन की जांच में कई खामियां मिली हैं। जिसके बाद उन्हें नोटिस दिया गया है। उम्मीद है कि जारी किए गए नोटिस को गंभीरता से लेते हुए फायर कंट्रोल सिस्टम को सुधारने को लेकर एसबीआई द्वारा उचित कदम उठा जाएंगे। अगर वह ऐसा होता तो उन पर नियम संगत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।-अतुल गर्ग, चीफ फायर ऑफिसर, दिल्ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button