ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
देश

भयंकर गर्मी से बेहाल उत्तर भारत, दिल्ली समेत कई राज्यों को दो दिन तक सताएगी लू

उत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्रों में फिलहाल गर्मी से राहत मिलती दिखाई नहीं दे रही है। आज भी दिल्ली समेत कई राज्यों को  ‘लू’ के कहर का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिन तक ‘लू’ की स्थिति बनी रहने की संभावना है । इन स्थानों पर चिलचिलाती गर्मी से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलने वाली है।

गर्मी ने तोड़ा पिछले 90 साल का रिकॉर्ड 
दिल्ली में गर्मी ने पिछले 90 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 90 साल के बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी के कारण कई राज्यों में बिजली की मांग भी बढ़ गयी है। आईएमडी ने कहा कि राजधानी दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में सात जुलाई से पहले मानसून की बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इसके बाद क्षेत्र में जुलाई के शुरुआती 15 दिनों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है। पिछले कुछ दिनों में देश के उत्तरी मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी राजस्थान और पंजाब को छोड़ देश के बाकी हिस्सों में पहुंच गया है। हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में कई स्थानों पर असामान्य रूप से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है।

कई हिस्सों में ‘लू’ का कहर जारी 
लद्दाख की नुब्रा घाटी के थोइस और हिमाचल प्रदेश के सोलन में तापमान क्रमश: 31 डिग्री सेल्सियस और 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश के सबसे ठंडे इलाकों में से एक द्रास में भी अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। द्रास में तापमान एक समय शून्य से 20 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिम राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में ‘लू’ का कहर जारी रहा जबकि अलग-अलग हिस्सों में लोगों को भीषण ‘लू’ का सामना करना पड़ा।

राजधानी में  तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में वीरवार  को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि इस मौसम के सामान्य तापमान से छह डिग्री अधिक है। दिल्ली में बिजली की मांग बढ़कर 7,026 मेगावाट तक हो गयी जोकि इस बार के मौसम की अब तक की सबसे अधिक मांग है। दिल्ली में सोमवार से ही लू का कहर शुरू हो गया था जब अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली के पड़ोसी शहर गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

हरियाणा और पंजाब में भी भीषण गर्मी 
हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी के साथ लू का सामना करना पड़ा। हिसार में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रोहतक और भिवानी दोनों ही शहरों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के पटियाला में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से सात डिग्री अधिक है। बठिंडा में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दो जुलाई तक लू चलने की संभावना 
मौसम विभाग ने कहा, “पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तरी राजस्थान के अलावा उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में दो जुलाई तक लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर से उत्तर पश्चिम भारत की ओर वायुमंडल के निचले हिस्से में संभावित शुष्क पछुआ/दक्षिण पछुआ हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान लू की स्थितयां बनी रहने की संभावना है।

जून में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज 
जून में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई थी। इसमें से भी अधिकतर बारिश तीन जून से 19 जून के बीच हुई थी। मध्य अक्षांशीय हवाएं,मैडेन-जूलियन ऑसीलेशन (एमजेओ) की प्रतिकूल स्थिति, उत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र नहीं बनना मानसून ब्रेक (मानसून के मौसम में बारिश के दो सत्र के बीच का अंतर) के कारण हैं।

Related Articles

Back to top button