ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

राजनाथ सिंह ने लखनऊ में समस्याओं के निस्तारण का दिया भरोसा, लोगों से की मुलाकात

लखनऊ: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ में विभिन्न लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कराने का भरोसा दिया। शनिवार को यहां पहुंचे सिंह ने विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों, अपनी पार्टी भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका हाल जाना।

उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और शीघ्र ही उसका निस्तारण कराने का भरोसा दिया। शनिवार को जारी एक बयान के अनुसार सिंह के लखनऊ आगमन पर उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा सहित मंत्री, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी उनसे भेंट करने पहुंचे। मुख्य रूप से कानून मंत्री बृजेश पाठक, जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, लखनऊ प्रभारी/ प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला, विधायक अविनाश त्रिवेदी, एमएलसी अवनीश सिंह ने भी भेंट की।

सिंह से मौलाना यासूब अब्बास भी मिलने पहुंचे। उन्हों कोरोना संक्रमण से दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार सुभाष मिश्रा, दिवंगत विधायक सुरेश श्रीवास्तव, पूर्व लखनऊ महानगर अध्यक्ष स्वर्गीय प्रदीप भार्गव और दिवंगत डॉक्टर केएन सिंह के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से भेंट की और उनके प्रति शोक संवेदना प्रकट की।

Related Articles

Back to top button