ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
देश

डीजीपी की फटकार का असर, रायपुर पुलिस की सटोरियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

रायपुर: डीजीपी डीएम अवस्थी ने छत्तीसगढ़ में चल रहे जुआ और सट्टे की अवैध गतिविधियों को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि आप क्या समझते हैं कि मुझे नहीं मालूम कि टेंट के नीचे सट्टा चलता है। इस पर अंकुश लगना चाहिए और इसके बाद रायपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव ने रायपुर पुलिस के अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को तत्काल कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

असर यह हुआ कि पुलिस ने एक ही दिन में 18 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। विभिन्न एप, लिंक एवं एप्लीकेशन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा/जुआ संचालित करने वाले 14 अंतर्राज्यीय सटोरियों सहित कुल 18 सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ऑनलाइन कटपत्ती, तीन पत्ती, क्रिकेट, हाॅकी, फुटबाॅल एवं अन्य स्पोटर्स व चुनाव एक्जिट पोल में ये सटोरिये सट्टा/ जुआ का संचालन करते थे।

किराये में ले रखा है मकान

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि सटोरियों ने सट्टा/जुआ संचालित करने के लिए थाना सिविल लाइन क्षेत्रांतर्गत तरूण नगर स्थित पाॅश कालोनी में किराये में मकान ले रखे हैं। इसके अलावा सटोरिये चार पहिया वाहन में भी घूम-घूम कर सट्टा/जुआ का संचालन करते थे और जीतने वालों को रकम पहुंचाते थे।

14 सटोरिये बिहार के रहने वाले

पुलिस ने बताया कि सटोरियों द्वारा प्रतिदिन करोड़ो रुपयों के सट्टा/जुआ का कारोबार का संचालन किया जाता है। पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन नसर सिद्धकी के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्यवाही में पकड़े गये सटोरियों में से 14 सटोरिये बिहार के निवासी हैं। उनके कब्जे से चार लैपटाॅप, 34 मोबाइल फोन, विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नगदी एक लाख तीस हजार रुपये एवं करोड़ों रुपये के सट्टा का हिसाब जब्त किया गया है।

घटना में प्रयुक्त चार पहिया क्रेटा वाहन क्रमांक सी जी/13/डब्ल्यू/9335 को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। सटोरियों से जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 18 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है। सटोरियों के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 252/21 धारा 4क जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सटोरियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार रहेगा जारी।

विदेश में बैठे हैं मास्टरमाइंड

सटोरियों ने बताया कि मुख्य सरगना सौरभ एवं रवि निवासी भिलाई जिला दुर्ग हैं, जो विदेश में बैठकर इस कारोबार का संचालन करते हैं। सौरभ एवं रवि के द्वारा अलग-अलग बैंकों में फर्जी खाते खोलकर ग्राहकों से रकम स्थानांतरित कराई जाती है। पकड़े गये सटोरियों को उनके हिस्से का रकम हवाला के माध्यम से दी जाती है। सौरभ एवं रवि द्वारा फर्जी बैंक खातों में ज्यादा रकम आने पर रकम का आहरण कर खाता को बंद करा दिया जाता है और नया खाता खुलवाया जाता है। पूछताछ में कई बैंक खातों की जानकारी प्राप्त हुई है, खातों को सीजिंग करने की प्रक्रिया की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी

01. विकास अग्रवाल पिता गणेश अग्रवाल उम्र 28 साल निवासी मारवाड़ी मोहल्ला बेलगहना थाना बेलगहना जिला बिलासपुर हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

02. सचिन अग्रवाल पिता रमेश अग्रवाल उम्र 21 साल निवासी चन्दरपुर रोड़ बरमकेला बस स्टैंड के पास थाना बरमकेला जिला रायगढ़ हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

03. अनिल अग्रवाल उर्फ अतुल पिता शंकर अग्रवाल उम्र 42 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 बस स्टैंड धरमजयगढ़ जिला रायगढ हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

04. दीपक कुमार मेहता पिता गोकुल मेहता उम्र 24 साल निवासी ग्राम महुवा बाजार थाना बसनेही जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

05. राकेश कुमार सिंह पिता सूर्यनारायण सिंह उम्र 23 साल निवासी ग्राम बोहरवा थाना सलखुवा जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

06. हेमराज पिता दिलीप कुमार उम्र 21 साल निवासी ग्राम दीनाचकला थाना पसरहा जिला खगड़िया (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

07. राकेश कुमार मेहता पिता स्व. जयनंदन मेहता उम्र 19 साल निवासी ग्राम कासनगर थाना सोनवेड़सा जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

08. अशोक कुमार मेहता पिता स्व. महंती मेहता उम्र 21 साल निवासी ग्राम मोहसंचक थाना सिमरी बख्तियारपुर जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

09. मिथिलेस कुमार मेहता पिता लक्ष्मण मेहता उम्र 23 साल निवासी ग्राम कासनगर थाना सोनवेड़सा जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

10. खिलेश्वर नामदेव पिता स्व. बहलिया नामवदेव उम्र 39 साल निवासी गांधी चैक के पास जिला बलौदा बाजार हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

11. विक्की कुमार पिता अशोक पटेल उम्र 19 साल निवासी ग्राम रघुनाथपुर थाना बसनेई जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

12. सुड्डू कुमार पिता योगेन्द्र सिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम कासनगर थाना सोनवेड़सा जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

13. अजय कुमार मेहता पिता महेन्द्र मेहता उम्र 23 साल निवासी ग्राम जमुनिया थाना बसनेई जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

14. सर्वेश कुमार पिता लखन सिंह उम्र 21 साल निवासी ग्राम नभतोल थाना आलम नगर जिला मधेपुरा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

15. श्रीकांत कुमार पिता रमेश सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम माली थाना बेलदोर जिला खगड़िया (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

16. श्रवण कुमार पिता मनडूल पंड़ित उम्र 21 साल निवासी ग्राम कासनगर थाना सोनवेड़सा जिला सहरसा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

17. पाण्डव पिताचिंतामणी मेहता उम्र 23 साल निवासी ग्राम सिसवा थाना बिहारीगंज जिला मधेपुरा (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

18. हरिनंदन कुमार पिता रामसिंह उम्र 19 साल निवासी ग्राम नगोचिया थाना नगोचिया जिला भागलपुर (बिहार) हाल पता – तरूण नगर सिविल लाइन रायपुर।

Related Articles

Back to top button