ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
मनोरंजन

‘सायरा ने जब कहा- धरम, देखो साहब ने पलक झपकायी है… मेरी जान ही निकल गयी’

नई दिल्ली। दिलीप कुमार के जाने से वैसे तो सिनेमा से जुड़ा हर शख़्स ग़मज़दा है, मगर धर्मेंद्र के दुख का कोई पारावार नहीं है। दिलीप कुमार को अपने बड़े भाई जैसा मानने वाले धर्मेंद्र निधन की ख़बर पाते ही उनके घर पहुंच गये थे।

अपने आदर्श को ज़मीन पर ख़ामोश लेटा देख धर्मेंद्र का दुख उस तस्वीर से पता चलता है, जो उन्होंने ट्विटर पर शेयर की है। दिलीप कुमार के चेहरे को दोनों हाथों में थामे धर्मेंद्र का दर्द उनकी आंखों से छलक रहा है। धर्मेंद्र ने इस तस्वीर के साथ जो लिखा, उसे पढ़कर कोई भी इमोशनल हो जाएगा।

धर्मेंद्र ने जो लिखा है, उससे लगता है कि सायरा बानो को आख़िरी वक़्त तक यह लगता रहा कि उनके साहब अभी उठ बैठेंगे। धर्मेंद्र ने लिखा- सायरा ने जब कहा, ‘धरम, देखो साहब ने पलक झपकायी है’, दोस्तों जान निकल गयी मेरी। मालिक़ मेरे प्यारे भाई को जन्नत नसीब करे। धर्मेंद्र आगे लिखते हैं- दोस्तों, मुझे दिखावा नहीं आता, लेकिन मैं अपने जज़्बात पर काबू भी नहीं रख पाता। अपना समझ के कह जाता हूं

धर्मेंद्र, दिलीप कुमार को लेकर काफ़ी भावुक रहे हैं। अक्सर इंटरव्यूज़ में उन्हें अपनी प्रेरणा बताते रहे हैं। अगर धर्मेंद्र के सोशल मीडिया एकाउंट्स को खंगाला जाए तो दिलीप कुमार के साथ उनकी कई तस्वीरें मिल जाएंगी, जिनके साथ धर्मेंद्र ने इमोशल कैप्शन लिखे हैं।

धर्मेंद्र, दिलीप कुमार को अपना आदर्श मानते थे और उनकी फ़िल्म शहीद देखने के बाद धर्मेंद्र को हीरो बनने की चाहत पहली बार हुई थी। इसके बाद धर्मेंद्र ने सिनेमा को अपना मक़सद बना लिया था। धर्मेंद्र को यह कसक भी रही कि अपने आदर्श के साथ कभी काम नहीं कर सके।

धर्मेंद्र और दिलीप कुमार ने पहली बार एक बंगाली फ़िल्म पारी में काम किया था, जिसे बाद में आख़िरी मिलन नाम से हिंदी में बनाया गया था। मगर, इस फ़िल्म में धर्मेंद्र और दिलीप कुमार ने बहुत कम देर के लिए स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। 2019 में धर्मेंद्र ने दिलीप साहब के जन्मदिन पर ट्वीट करके अपनी इस कसक के बारे में बताया था। उन्होंने लिखा था- अनोखा मिलन। मिलाप चंद लम्हों का। फिर ज़िंदगी भर किसी फ़िल्म में मौक़ा नहीं मिला।

Related Articles

Back to top button