ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

निगम अमले ने 107 मवेशियों को पकड़कर भेजा गोठान

रायपुर: राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर रायपुर नगर निगम ने सभी 10 जोन में काउकेचर वाहन और निगम अमले की मदद से दिन भर सड़कों पर सघन अभियान चलाकर 107 मवेशियों को पकड़ा गया। इन सभी मवेशियों को विभिन्न गोठानों में भेजा गया। महापौर एजाज ढेबर, आयुक्त प्रभात मलिक के निर्देश पर जोन कमिश्नरों के नेतृत्व में लगातार रोका-छेका अभियान जोन स्तर पर चलाया जा रहा है।

नगर निगम के नोडल अधिकारी ने बताया कि रोका-छेका अभियान के तहत जोन एक ने 12, जोन दो ने 12, जोन तीन ने चार, जोन चार ने सात, जोन पांच ने 12, जोन छह ने 17, जोन सात ने चार, जोन आठ ने 12, जोन नौ ने 14 एवं जोन 10 ने 13 कुल 10 जोनों ने कुल मिलाकर 107 मवेशियों को काउकेचर वाहन से पकड़कर गोठान भेजा गया।

नोडल अधिकारी रोका-छेका अभियान ने आगे बताया कि 18 पशुपालकों से संकल्प-पत्र भरवाया गया। जोन एक ने आठ, जोन दो ने एक, जोन तीन ने पांच, जोन आठ ने चार पशु पालकों से रोका-छेका अभियान के तहत संकल्प-पत्र भरवाने की कार्यवाही जोन कमिश्नर और जोन स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में की। जोन स्तर पर मवेशियों की धरपकड़ और पशुपालकों से संकल्प पत्र भरवाने की कार्रवाई का असर भी सामने आ रहा है।

बताते चलें कि छत्तीसगढ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन में जोन कमिश्नरों द्वारा रोका-छेका अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम की जोन वार टीमें राजधानी के विभिन्न सड़कों और गली-मुहल्लों में मवेशियों की धरपकड़ कर गोठान भेज रहे हैं।

Related Articles

Back to top button