ब्रेकिंग
IPS Vishwas Nangre Patil: 26/11 के हीरो और नागपुर के नए पुलिस आयुक्त; जानिए कौन हैं पाटिल और क्यों च... Agra-Lucknow Expressway Accident: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत; 2 दर्जन से अधिक यात्री ... Etah Moharram Accident: एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से य... Ayodhya Ram Mandir Case: दान पात्र चोरी मामले में 8 गिरफ्तार; विपक्षी पार्टियों ने ट्रस्ट पर लगाए गं... Indore High Court Order: धार के इमामबाड़े में मोहर्रम कार्यक्रमों पर कोर्ट का बड़ा फैसला; 1 जुलाई तक ... Chhindwara Ration News: सरकारी दुकानों से 3 महीने से गायब है शक्कर; पीले कार्डधारक चाय के लिए मोहताज MP Teacher Transfer News: तकनीकी खामियों के कारण कई शिक्षक नहीं कर पाए आवेदन; आयु सीमा बढ़ाने की उठी ... Guna POCSO Court Verdict: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में कराटे कोचों को आजीवन कारावास; गुरु-... Indore Health News: संजीवनी क्लिनिक में हेल्थ एटीएम बदहाल; किट और ऑपरेटर के अभाव में ठप पड़ी स्वास्थ्... Gwalior High Court Order: लापता युवती की तलाश के लिए हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; UIDAI को आधार संबंधी जान...
देश

CM योगी आदित्यनाथ का एक्शन: लखीमपुर में महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी में CO व थाना प्रभारी निलंबित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान हिंसा तथा अभद्रता के मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रुख बेहद गंभीर है। लखीमपुर खीरी में एक महिला प्रस्तावक के साथ अभद्रता के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीओ के साथ थाना प्रभारी को निलंबित करने का निर्देश दिया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को टीम-09 के साथ समीक्षा बैठक में गुरुवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव के नामांकन के दौरान जिलों में हिंसा तथा अभद्रता पर रिपोर्ट तलब की। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले में कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने लखीमपुर में महिला प्रस्ताव के साथ अभद्रता के मामले में क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी को सस्पेंड करने का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने मौके पर मौजूद लापरवाही बरतने वाले अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसके साथ ही सभी आरोपितों के साथ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। उनका कहना है कि किसी भी दशा में माहौल खराब करने की एक भी कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।

ïसीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव में हर जगह पर पुलिस बल अतिरिक्त सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ मुस्तैद रहे। कहीं पर भी असलहा आदि का प्रदर्शन करने वालों के हथियार जब्त कर यथावश्यक कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला पंचायत के बाद अब ब्लॉक प्रमुख निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाए। इस दौरान जिन जिलों से अप्रिय घटना की सूचना मिली है, वहां घटनास्थल पर तैनात जिम्मेदार अधिकारियों और माहौल बिगाडऩे वाले लोगों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ तत्काल कठोरतम कार्रवाई की जाए। किसी भी दशा में माहौल खराब करने की एक भी कोशिश स्वीकार नहीं जाएगी। पुलिस बल अतिरिक्त सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ मुस्तैद रहे। कहीं पर असलहा आदि का प्रदर्शन करने वालों के हथियार जब्त कर यथावश्यक कार्रवाई की जाए।

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले में पसगवां ब्लॉक की सपा प्रत्याशी रितु सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी महिला प्रस्तावक के साथ बदसलूकी की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए।

लखीमपुर पुलिस का दावा है कि महिला से बदसलूकी करने वाला युवक निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थक है। पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Related Articles

Back to top button