ब्रेकिंग
Simhastha 2028 Ujjain: पंडे-पुजारियों को ट्रेनिंग देने पर बढ़ा विवाद; अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने कि... Chhatarpur News: किसान के बेटे और गांव की बेटी ने MPPSC में लहराया परचम, खाद्य अधिकारी पद पर हुए चयन... Chhindwara News: कुएं में मिला जहर; पानी में झाग और मरी मछलियां मिलने से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट MP Medical College News: प्रदेश के 25 हजार मेडिकल कर्मचारियों को बड़ी राहत; अब मिलेगा 'यूनिक एम्प्लाई... Morena Crime News: पॉश कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवर लेकर फरार हुए च... Ujjain Building Collapse: उज्जैन में भरभराकर गिरा जर्जर मकान; हादसे में किशोर की मौत, 8 लोग घायल CM Mohan Yadav News: BJP का कांग्रेस पर पलटवार; मुख्यमंत्री पर लगे जमीन संबंधी आरोपों को बताया निराध... Chhatarpur News: पति को छोड़कर प्रेमी के साथ गई 40 वर्षीय महिला; पीड़ित पति ने एसपी ऑफिस में लगाई न्या... Karnataka Hospital News: बागलकोट के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर की जगह पत्नी कर रही थी मरीजों का इलाज;... Aneet Padda Transformation: 'शक्ति शालिनी' के लिए अनीत पड्डा ने किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन, एक्शन सी...
देश

पासवान के निधन पर लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित नहीं होने से विपक्ष नाराज

नई दिल्लीः लोक जनशक्ति पार्टी के नेता एवं लोकसभा के मौजूदा सांसद रामचंद्र पासवान के निधन पर सदन में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गयी लेकिन परंपरा के अनुसार सदन की कार्यवाही उनकी स्मृति में दिनभर के लिए स्थगित नहीं किये जाने पर विपक्षी सदस्यों ने आज कड़ी नाराजगी व्यक्त की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित एवं रामचंद्र पासवान के निधन पर अपना शोक संदेश पढ़ने के बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित करने की घोषणा की।

सदन की परंपरा के अनुसार सदन के मौजूदा सदस्य के निधन पर कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित की जाती है। लेकिन अध्यक्ष ने दिन भर की बजाय भोजनावकाश तक ही कार्यवाही स्थगित की। इस पर कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम, तृणमूल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी के सदस्य भड़क गये। बसपा नेता दानिश अली ने कहा कि क्या रामचंद्र  पासवान के दलित समाज के होने के कारण कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित नहीं की जा रही है। अन्य विपक्षी सदस्यों ने भी कहा कि रामचंद्र पासवान के मौजूदा सांसद होने के नाते सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button