ब्रेकिंग
US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ... UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने मे... Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू कि...
देश

1 अगस्त से SBI अपने ग्राहकों को फ्री में देगा ये सेवाएं

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) अपने ग्राहकों के लिए 1 अगस्त से IMPS सर्विस मुफ़्त करने वाला है। IMPS पैसों के लेन देन से जुड़ी सर्विस है सिर्फ यही नहीं इसके अलावा एसबीआई ने NEFT और RTGS के चार्जेस को भी खत्म करने का फैसला लिया है। RBI की ओर से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन जैसे NEFT, RTGS, IMPS के चार्जेस खत्म किए जाने के बाद SBI ने भी अपने ग्राहकों के लिए इससे फ्री करने का आदेश दिया है।

क्या है ये IMPS सर्विस

इमीडिएट पेमेंट सर्विसेज का संक्षिप्त नाम आईएमपीएस है। IMPS मोबाइल के जरिए फंड ट्रांसफर करने का मोड है जिसका उपयोग कर अकाउंट होल्डर मोबाइल से अपने दोस्त या रिश्तेदार को फंड ट्रांसफर कर सकता है। यह सुविधा एनपीसीआई (राष्ट्रीय भुगतान कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा दी जाती है। इसके जरिए आप 24X7 फंड ट्रांसफर कर सकते हैं। इस सर्विस की खास बात यह है कि इसमें रियल टाइम फंड ट्रांसफर होता है।

अगर आपने किसी व्यक्ति को IMPS के जरिए रात को तीन बजे फंड ट्रांसफर किया है, तो वह उसी समय अकाउंट होल्डर के अकाउंट में पहुंच जाएगा।  इस सेवा को आप छुट्टी के दिन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जबकि एनईएफटी और आरटीजीएस सर्विस आपको एक निश्चित समय तक ही मिलती है। साथ ही इसमें वर्किंग डे के दिन ही फंड ट्रांसफर होता है। ऐसे में अगर आपने छुट्टी के दिन फंड ट्रांसफर किया, तो वह वर्किंग डे तक पेंडिंग रहता है। आईएमपीएस के तहत फंड ट्रांसफर लिमिट न्यूनतम 1 रुपए और अधकितम 2 लाख रुपए तक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button