ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

CRPF डीआईजी ने कहा- देश के रक्षक के साथ हम पर्यावरण संरक्षक भी हैं

रायपुर। शंकर नगर स्थित रिजर्व पुलिस बल रायपुर रेंज के कार्यालय में भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के बारे में जागरूकता दी गई। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व बलों द्वारा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में डेढ़ लाख से ज्यादा पौधे रोपे जाने की जानकारी सीआरपीएफ रायपुर रेंज के डीआईजी बलराम बेहरा ने दी। उन्होंने बताया कि केंद्रीय फोर्स देश की रक्षा के साथ पर्यावरण के संरक्षण पर भी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पर्यावरण के संतुलन कसे बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण की जरूरत है।

देश की बढ़ती जनसंख्या के कारण देश में वनक्षेत्र लगातार कम होते जा रहे हैं। इसके लिए विकल्प के रूप में यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक वृक्ष मानव बस्तियों के बीच लागए जाएं। सीआरपीएफ के जवानों ने रायपुर के स्कूलों में जाकर पौध रोपण किया। राज्य में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सबसे ज्यादा संख्या में तैनात है, इसलिए पौधरोपण कार्यक्रम में केंद्रीय रिजर्व बल ने अहम भूमिका निभाई।

वर्ष 2020 में प्रदेश में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बलों को एक लाख 22 हजार 500 वृक्षारोपण का लक्ष्य मिला था। जिस पर निर्धारित लक्ष्य से अधिक कुल एक लाख 54 हजार 482 पौधे रोपे गए। वहीं, 2021 के लिए दो लाख 40 हजार वृक्षारोपण का लक्ष्य दिया गया है। इसमें फोर्स ने 50 फीसद लक्ष्य को पूरा कर लिया है।

बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा, जशपुर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा में पौधारोपण किया जा रहा है। केंद्रीय सुरक्षाबल के असम रायफल, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एनएसजी, सीआईएसएफ की यूनिटें जहां-जहां तैनात हैं, वहां-वहां पौधारोपण किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button