ब्रेकिंग
इंस्टाग्राम-फेसबुक पर 2 घंटे से ज्यादा नहीं टिक पाएंगे बच्चे; मेटा लाया ऑटोमैटिक नाइट मोड और स्क्रीन... जन्माष्टमी 2026 पर कान्हा को क्यों प्रिय है माखन-मिश्री का भोग? जानिए सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा ... डैंड्रफ और हेयर फॉल की समस्या से एक साथ हैं परेशान? डर्मेटोलॉजिस्ट से जानिए सही कारण और बचाव के उपाय नेपाल के रसुआ में भीषण बाढ़ की त्रासदी: बिहार के चनपटिया के 3 मजदूर लापता, 4 साथी सुरक्षित लौटे मालदा में TMC ग्राम पंचायत प्रधान चेमानी बीबी पर बांग्लादेशी होने का आरोप: फर्जी दस्तावेजों से चुनाव... मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे का फिर आमरण अनशन: अंतरवाली सराटी में जुटे हजारों लोग, 58 लाख कुनबी रिकॉर... ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी में दिल दहलाने वाली वारदात: 6 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या, CCTV से खुला ... 'मच्छर मारने के लिए तलवार न चलाएं': बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई कड़ी फटकार, MCA के 5 रेस्टोरेंट्... मुंबई में ₹9 प्रति लीटर महंगा होगा दूध: 1 सितंबर से ₹102 थोक भाव, खुदरा में ₹107 तक पहुंच सकती हैं क... बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले VHP के सुझावों पर विवाद: पारंपरिक धार्मिक स्वरूप बनाए रखने पर जोर
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगे 1,576 करोड़ रुपये

भोपाल । प्रदेश की लाड़ली बहनों के खातों में बुधवार को धनराशि जारी की जाएगी। इसके लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव 1,576 करोड़ रुपये अंतरित करेंगे। इसके साथ ही महिला सशक्तीकरण सप्ताह प्रारंभ हो जाएगा, जो 15 जनवरी तक चलेगा। इसमें जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित करने का कार्यक्रम सुबह 11 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में होगा।

इसमें वह सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि लाड़ली बहनों के खातों में भेजेंगे। वहीं, महिला सशक्तीकरण सप्ताह के अंतर्गत जिला स्तर पर लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली ग्राम पंचायतों, प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित बालिकाओं का सम्मान, उल्लेखनीय कार्य करने वाले शौर्य दल के सदस्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त ऐसी बालिकाएं, जिनके द्वारा सूचना देकर स्वयं का बाल विवाह रुकवाया हो, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 12 जनवरी के अवसर पर सभी संप्रेक्षण गृह, वनस्टाप सेंटर, स्वाधार गृह में योग दिवस पर सूर्य नमस्कार किया जाएगा।

महिला हेल्पलाइन 181 एवं मुख्यमंत्री सशक्तीकरण योजना पर रेडियो पर चर्चा, समस्त जिलों के बाल गृहों में बच्चों को पाक्सो अधिनियम की जानकारी प्रदान कर “गुड टच-बैड टच” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता तथा विशेषज्ञों और पुलिस साइबर सेल के माध्यम से साइबर सुरक्षा विषय पर लघु फिल्म का प्रदर्शन होगा।

Related Articles

Back to top button