ब्रेकिंग
सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब... पन्ना में बोरवेल बना काल: 8 दिन में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, पिता-छोटे भाई के बाद बड़े बेटे... रक्षाबंधन पर दिवंगत भाइयों की याद में महिला ने लगाई फांसी: शिवपुरी के महलसराय की घटना, इलाके में शोक जबलपुर-भोपाल NH-45 पर बंद ढाबे में चल रहा था अवैध गैस रिफिलिंग का काला खेल: पुलिस का छापा, 3 गिरफ्ता...
मध्यप्रदेश

रेल इंजन में नहीं होती वाशरूम की सुविधा, इन समस्याओं से गुजरती हैं महिला लोको पायलट, अब रेलवे ने उठाया कदम

जबलपुर। महिला लोको पायलट (ड्राइवर) को जल्द रेल इंजन में वाशरूम की सुविधा मिलेगी। मंगलवार को पश्चिम मध्य रेलवे जोन के मुख्यालय जबलपुर स्टेशन के निरीक्षण के दौरान रेलवे बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा ने यह बात कही। लोको लाबी (ड्राइवर कक्ष) में पहुंची चेयरमैन जया वर्मा ने महिला और पुरुष ड्राइवरों से सीधा संवाद किया।

महिला लोको पायलट ने बताई समस्या

इस दौरान एक महिला लोको पायलट ने बताया कि इंजन में एक बार सवार होने के बाद 10 से 12 घंटे बाद उतारना संभव हो पाता है। ऐसी स्थिति में न तो प्लेटफार्म के वाशरूम तक जाने का समय मिलता है और न ही इंजन में वाशरूम होता है। महिला लोको पायलट ने कहा कि हालात इतने बुरे हैं कि कई बार महिला ड्राइवरों को इंजन में चढ़ते-उतरते वक्त मिसकैरेज हो जाता है।

इस पर चेयरमैन ने कहा कि रेलवे इस पर गंभीरता से काम कर रहा है और रेल इंजन में जल्द वाशरूम की व्यवस्था की जाएगी। ड्राइवरों ने लगातार बढ़ रहे ड्यूटी के घंटों को लेकर भी बातचीत की। स्लीपर कोच के साथ भी चलेंगी वंदेभारत ट्रेन, तैयार हो रहे कोच रेल बोर्ड की चेयरमैन जया वर्मा ने कहा कि वंदेभारत में लंबा सफर आरामदायक हो, इसके लिए रेलवे जल्द ही इस ट्रेन में स्लीपर कोच लगाएगा। इसके लिए कोच तैयार हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या जाने वालों की सुविधा के लिए देशभर से ट्रेनें चलेंगी। निरीक्षण के समय पश्चिम मध्य रेलवे जोन की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय और रेलवे के अन्य अधिकारी भी चेयरमैन के साथ रहे।

Related Articles

Back to top button