ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: चिरमिरी के युवाओं के लिए बड़ी खबर! उद्यानिकी शिक्षा से खुलेंगे रोजगार के द्वार, क... Crime News: गर्लफ्रेंड ने किया बॉयफ्रेंड का कत्ल! सिर्फ नंबर ब्लॉक करना युवक को पड़ा भारी, खौफनाक वा... Sirpur Mahotsav 2026: सिरपुर महोत्सव में इंडियन आइडल के सितारों ने बिखेरा जलवा, सुरीली शाम में देर र... Law and Order: बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भड़की कांग्रेस, पुलिस कमिश्नर का घेराव कर अपराधों पर रोक लग... Balodabazar Police: बलौदाबाजार पुलिस का 'समाधान अभियान' सफल, रिकवर किए 63 लाख के मोबाइल; चेहरों पर ल... CGBSE Board Exam 2026: जीपीएम प्रशासन का 'मिशन रिजल्ट', बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने के लिए बनाया यह... Cyber Crime Strike: दुर्ग पुलिस का बड़ा एक्शन, 'म्यूल अकाउंट' ऑपरेट करने वाले 16 साइबर ठग गिरफ्तार; ... Chhattisgarh Politics: धान खरीदी पर रार! भूपेश बघेल ने CM विष्णुदेव साय को घेरा, दागे तीखे सवाल; पूछ... Crime News: 11वीं की छात्रा से कार में दुष्कर्म और वीडियो बनाया, कोर्ट परिसर में वकीलों ने आरोपी को ... Rewa’s Pride: रीवा की 13 साल की राधिका ने रचा इतिहास, इतनी कम उम्र में 3 ई-बुक्स लिखकर दुनिया को किय...
देश

खुद को स्टील कारोबारी बताकर ठग बैंक से ट्रांसफर करवा लिए 23 लाख, 31 हजार

रायपुर: राजधानी स्थित सिविल लाइन में डिजिटल ठगी का मामला सामने आया है। ठग आईडीबीआई बैंक में खुद को स्टील कारोबारी बताकर फोन किया और अस्पताल में पैसे जमा करने की जरूरत बताकर 23 लाख 31 हजार 955 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। इसका खुलासा तब हुआ जब रुपए ट्रांसफर होने के बाद बैंक में मेसर्स बैद स्टील प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक संयम बैद ने फोन किया।

बैंक के कर्मचारियों ने जब उनसे पैसे ट्रांसफर होने की जानकारी के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि पैसे के लिए न तो कोई मेल भेजा है और ना मैंने मैसेज किया है। उसके बाद बाद बैंक के कर्मचारियों के हाथ पांव फूल गए। बैंक प्रबंधक रवि शेखर सिंह ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ अपराध दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, आईडीबीआई बैंक के प्रबंधक रवि शेखर सिंह ने अपराध दर्ज कराया है कि सिविल लाइंस शाखा स्थित आइडीबीआई बैंक में मेसर्स बैद स्टील प्राइवेट लिमिटेड का अकाउंट है। इसे मंजू बैद, सोनल बैद, संयम बैद और श्रेयांश बैद ऑपरेट करते हैं। दो जुलाई को उन्हें 9871364226 नंबर से फोन आया। फोन करने वाले आरोपित ने स्वंय को संयम बैद बताया और कहा कि उसे एक मेडिकल एमरजेंसी में रुपयों की जरूरत है। इसलिए तत्काल आरटीजीएस के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर दें।

आरोपित ठग ने बैंक कर्मचारी को अपने झांसे में लेने के लिए एक डिमांड लेटर भी बैंक को मेल किया। पत्र में किए गए संयम बैद के हस्ताक्षर को खाते में हस्ताक्षर के साथ मिलाकर उसके बताए तीन बैंक अकाउंट्स में रुपए ट्रांसफर कर दिए गए।

इन खातों से ट्रांसफर किए पैसे

शिवानी सागर (1529000102296591) पंजाब नेशनल बैंक में 8 लाख 85 हजार 638 रुपए।

खेम करण (09670100028601) आईएफएससी बैंक ऑफ बडौदा में 9 लाख 52 हजार 689 रुपए।

अमेश महतो (920010011686804) एक्सिस बैंक में 4 लाख 93 हजार 628 रुपए।

Related Articles

Back to top button