ब्रेकिंग
राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा... आबान की मौत से गहरे सदमे में अली: 2 दिनों से नहीं खाया खाना; हाईकोर्ट ने जनाजे के लिए अली व उमर को द...
खेल

सबसे कम उम्र में बतौर विकेटकीपर इस बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए 10,000 रन, टूट गया Dhoni का रिकॉर्ड

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के विकेटकीपर व ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने आयरलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान वनडे क्रिकेट में एक कमाल का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आयरलैंड के खिलाफ अपनी पारी के दौरान डिकॉक ने सबसे कम उम्र में बतौर विकेटकीपर इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 रन पूरे करने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर-बल्लेबाज एम एस धौनी के नाम पर दर्ज था।

डिकॉक ने तोड़ा धौनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड

धौनी ने बतौर विकेटकीपर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10,000 रन 30 साल 99 दिन की उम्र में पूरे किए थे, लेकिन अब डिकॉर्ड ने ये कमाल 28 साल 211 दिन की उम्र में किया और धौनी को पीछे छोड़ दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 10,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने का मामले में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगाकारा हैं जिन्होंने 31 साल 280 दिन की उम्र में ये कमाल किया था।

बतौर विकेटकीपर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 10 हजार रन पूरे करने वाले टॉप 3 बल्लेबाज

क्विंटन डिकॉक – 28 साल 211 दिन

MS Dhoni – 30 साल 99 दिन

कुमार संगकारा- 31 साल 280 दिन

दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हुए डिकॉक

डिकॉक ने बतौर विकेटकीपर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे किए और ऐसा करने वाले वो 7वें विकेटकीपर बने। उनसे पहले ये कमाल कुमार संगकारा, एम एस धौनी, एडम गिलक्रिस्ट, मुश्फिकुर रहीम, मार्क बाउचर और एंडी फ्लावर कर चुके हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कुमार संगाकारा के नाम पर है तो वहीं धौनी दूसरे नंबर पर हैं।

विकेटकीपर के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

कुमार संगकारा – 17840 रन

MS Dhoni – 17266 रन

एडम गिलक्रिस्ट- 15252 रन

मुश्फिकुर रहीम – 10779 रन

मार्क बाउचर – 10463 रन

एडी फ्लावर – 10249 रन

क्विंटन डिकॉक – 10000* रन

Related Articles

Back to top button