ब्रेकिंग
Hemant Soren PMLA Court Update: झारखंड भूमि घोटाला मामला, हाईकोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें, आज दोपह... Bihar ICDS Controversy: वाउचर भुगतान और THR के नाम पर अवैध वसूली, सेविका ने पतियों के जरिए बनवाया वी... Vineet Manocha Murder Case: जेल में बंद बेटे सुब्रत को सजा हुई तो किसे मिलेगी प्रापर्टी? बहू शालू और... Latur Crime News: ठाकरे चौक पर छात्रों पर कोयते और दरांती से हमला, ऑटो चालक समेत चार गिरफ्तार, एक ना... Police Car Controversy Baghpat: सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे को ले जाते दिखे साहब, निगरानी व्यवस्... Budaun Murder Mystery: उसहैत थाना क्षेत्र के बीहट गांव में चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया, आरो... Bindayaka Police Station Case: लिव-इन में रह रही महिला की हत्या, आरोपी भतीजा क्राइम सीरियल देखकर छुप... Fake Currency Racket Busted: मालेगांव से 25 हजार में खरीदते थे नकली नोट, LCB पुलिस ने वडगांव गुप्ता ... Jammu and Kashmir Crime: हेड कांस्टेबल ने एके-47 से की अंधाधुंध फायरिंग, बच्चे को साइट पर लाने के वि... Legal News Delhi: नियमों का उल्लंघन कर कार से वर्चुअल सुनवाई में शामिल हुए एडवोकेट, भरना होगा भारी ज...
देश

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में पहुंचे सभी पार्टियों के नेता, 19 जुलाई से शुरू हो रहा है सेशन

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। इस बैठक के लिए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने अलग-अलग राजनीतिक दलों को आमंत्रित किया है। संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि मानसून सत्र सोमवार यानी 19 जुलाई से शुरू होने जा रहा है जो 13 अगस्त तक चलेगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सर्वदलीय बैठक के लिए संसद पहुंचे।

मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में राज्यसभा के सभापति ने सभी सदस्यों से किया आग्रह

इससे पहले शनिवार को उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू ने शनिवार को एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वो कोरोना महामारी के दौर में लोगों के साथ खड़े हों और लोगों की परेशानियों को दूर करने से जुड़े मुद्दों पर सदन में चर्चा की जाए। नायडू ने कहा कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हैरान करने वाले प्रभाव नजर आए हैं।

भारतीय स्वास्थ्य व्यवस्था को गंभीर दौर से गुजरना पड़ा है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से लड़ने के विभिन्न पहलुओं के बारे में अपडेट होने और अलग-अलग राज्यों के सदन के सदस्यों के अनुभवों का लाभ उठाने के लिए संसद सबसे सही मंच है।

Related Articles

Back to top button