ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
टेक्नोलॉजी

Instagram भारत में कर रहा है नए ‘Collab’ फीचर की टेस्टिंग, इंफ्लूएंसर और कंटेंट क्रिएटर को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली। Instagram new ‘Collab’ feature: यूजर्स को नया एक्सपीरीयंस देने के लिए Instagram अपने प्लेटफॉर्म पर एक नए ‘Collab’ फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जो यूजर्स को नए फीड पोस्ट और रील्स शेयर करते हुए एक-दूसरे के साथ कोलैबोरेट (Collaborate) करने की सुविधा देगा। Instagram Collab के साथ, यूजर्स दूसरे लोगों / अकाउंट्स को नए पोस्ट और रील्स पर “show up as a collaborator” के लिए इनवाइट कर सकते हैं।

अगर दूसरे यूजर्स इनविटेशन एक्सेप्ट करता है, तो इसमें शामिल दोनों अकाउंट पर पोस्ट या रील दिखाई देंगे और दोनों अकाउंट के फॉलोअर्स को भी शेयर किया जाएगा। ये फीचर इंफ्लूएंसर और कंटेंट क्रिएटर के लिए पोस्ट और Reels को शेयर करना आसान बनाती है जो वो दूसरों के कोलेबोरेशन से साथ बनाते हैं।

नई सुविधा के साथ, जब दो यूजर्स किसी नए पोस्ट या रील पर कोलैबोरेट करते हैं, तो उनमें से एक इसे अपने फ़ीड/अकाउंट पर पोस्ट करेगा जबकि दूसरे को पोस्ट/रील शेयर करने को मिलेगा। इंस्टाग्राम ने यह भी उल्लेख किया है कि यह फीचर दोनों पार्टी को पोस्ट पर शेयर फीडबैक देखने की अनुमति देगा।

नए Collab फीचर का अभी सिर्फ दो देशों में टेस्ट किया जा रहा है, जिनमें से एक भारत भी है। यह सुविधा शुरू में टेस्टिंग के दौरान केवल कुछ यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी, इसलिए अगर आप इसे अपने अकाउंट पर तुरंत उपलब्ध नहीं देखते हैं, तो आपको इस फीचर के ऑफिशियल रोलआउट की प्रतीक्षा करनी होगी।

कैसे काम करता है Instagram का ‘Collab’ फीचर?

नए फीचर का काम करना काफी आसान है। यूजर्स केवल उन्हीं स्टेप्स का फोलो करते हैं जिनका उन्होंने हमेशा एक नया पोस्ट या रील शेयर करने के लिए किया है। हालांकि, फाइनल शेयर स्क्रीन में, यूजर्स “Tag People” ऑप्शन चुन सकते हैं और ‘Invite Collaborator’ऑप्शन चुनकर एक कोलैबोरेटर को पोस्ट पर इनवाइट कर सकते हैं।

यूजर्स अब एक अकाउंट की सर्च करके भी एक कोलैबोरेटर को ऐड कर सकते हैं। ध्यान दें कि दूसरे अकाउंट को भी ‘Collab’ सुविधा के लिए एलिजिबल होने की जरूरत होगी और उसे आपका इनवाइट एक्सेप्ट करना होगा। एक बार जब दूसरे अकाउंट ने कोलेबोरेशन इंवाइट स्वीकार कर लिया, तो इसे टैग स्क्रीन में जोड़ा जाएगा और पोस्ट के हेडर में भी नोट किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button