ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
देश

हंगामे के बाद लोकसभा सोमवार तक स्‍थगित, राज्‍य सभा से TMC सांसद शांतनु पूरे सत्र के लिए निलंबित

नई दिल्‍ली। संसद का मानसून सत्र लगातार हंगामें की भेंट चढ़ रहा है। गुरुवार को संसद के उच्‍च सदन राज्‍य सभा में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव के हाथों से कागज छीनने और उसे फाड़कर हवा में उछालने वाले टीएमसी के सांसद शांतनु सेन को उनके गलत व्‍यवहार के बाद पूरे मानसून सत्र के लिए राज्‍य सभा से निलंबित कर दिया गया है। इसके बाद टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सदन की कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश की जिसके बाद राज्‍य सभा की कार्यवाही को 12:30 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया। हंगामे के चलते लोकसभा को सोमवार तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया है। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने टीएमसी के सदन में हंगामे पर कहा कि ये उनकी पुरानी परंपरा है। उन्‍होंने इसको अशोभनीय बताया है।

ताजा अपडेट :-

– स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में कहा कि पीएम मोदी कई बार इस बात को कह चुके हैं कि वैक्‍सीनेशन प्रोग्राम का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। ये सरकार का लक्ष्‍य है कि 18 वर्ष से अधिक की आयु वाले हर व्‍यक्ति को कोरोना वैक्‍सीन मिले। ये वक्‍त राजनीति करने का नहीं है।

– राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उनका फोन भी टेप किया गया। उनका कहना था कि ये केवल प्राइवेसी का ही मामला नहीं है बल्कि विपक्षी नेता होने के नेता वो जनता की आवाज उठाते हैं। उन्‍होंने इसको जनता की आवाज पर हमला करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए देश के गृह मंत्री को इस्‍तीफा देना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा जज से इस मामले की जांच करवाई जानी चाहिए। इसके दायरे में पीएम नरेंद्र मोदी को भी आना चाहिए।

– राहुल गांधी ने कहा है कि पेगासस को एक हथियार के तौर पर इस्‍तेमाल किया जा रहा है। पीएम मोदी और गृह मंत्री इसको राज्‍यों और संस्‍थानों के खिलाफ इस्‍तेमाल कर रहे हैं, जिसका इस्‍तेमाल आमतौर पर आतंकियों के लिए किया जाता है।

– भाजपा नेता कर्नल राज्‍यवर्धन राठौड़ ने राहुल गांधी के इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी देश की तरक्‍की नहीं चाहते हैं। वो ये भी नहीं चाहते हैं कि संसद सुचारू रूप से चले। यदि उन्‍हें ऐसा लगता था कि उनका फोन टेप हो रहा है तो उन्‍हें इसकी शिकायत कर जांच करवानी चाहिए थी।

– कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने कहा कि पार्टी के पास दो एजेंडा हैं। सिटिजन डाटा प्राइवेसी और सिक्‍योरिटी एंड साइबर सिक्‍योरिटी। पेगासस मामले को पार्टी इनके तहत ही उठाएगी। स्‍टेंडिंग कमेटी को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से इस मामले की जांच कराने की मांग की है।

– कांग्रेस के सांसद मणिकम टैगोर ने पेगासस जासूसी मामले में लोकसभा में स्‍थगन प्रस्‍ताव के लिए नोटिस दिया है।

– राज्‍य सभा में कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सदन में किसानों के मुद्दे पर बिजनेस सस्‍पेंशन का नोटिस दिया है।

– सीपीआई (एम) इलामरम करीब ने नियम 267 के तहत राज्‍य सभा में नोटिस पेगासस जासूसी मामले में बहस करने के लिए बिजनेस सस्‍पेंशन का नोटिस दिया है।

Related Articles

Back to top button