Breaking
खुद शहंशाह पर मेरे भाई को बोलते हैं शहजादा…प्रियंका ने PM मोदी पर साधा निशाना दोनों हाथ नहीं फिर भी आसमां छूने का इरादा... पैरों से लिखकर 10वीं में पाया पहला स्थान...द्रोपती के ह... कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले... उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मा... पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News... ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस...माता पिता ही निकले बेटे के कातिल... शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल... ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग... गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम...

सरकारी खरीद में हैण्डलूम उत्पादो को प्राथमिकता दी जाए-गिरी

जयपुर । राजस्थान हैण्डलूम डवलपमेंट कारपोरेशन की सीएमडी श्रीमती नेहा गिरी ने कहा है कि प्रदेश के हैण्डलूम वस्त्र उत्पादों की सहज पहुंच आमजन तक पहुंचाने के समग्र प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जिला कलेक्टरों व विभागाध्यक्षों से भी आग्रह किया है कि सरकारी खरीद में हैण्डलूम उत्पादों को प्राथमिकता दी जाए।
सीएमडी श्रीमती नेहा गिरी ने कहा कि आरएसडीसी को प्रदेश के हथकर्घा बुनकरों व दस्तकारों और आमजन के बीच सेतु का काम करना होगा और बिचौलियों को दूर कर सीधे हैण्डलूम उत्पाद आम जन को उपलब्ध कराने होंगे। उन्होंने कहा कि राजस्थान के हैण्डलूम वस्त्रों खासतौर से रंग संयोजन व शैली की देश दुनिया मेंं पहचान व मांग है। सांगानेरी, बगरू, कोटा डोरिया, आकोला, बाड़मेरी, अजरक सहित विभिन्न प्रिंट व डिजाइन की अपनी पहचान है। उन्होंने कहा कि आरएसडीसी को हैण्डलूम बुनकरों व दस्तकारों को आधुनिक तकनीक, बाजार की मांग और विपणन सेवाओं से जोड़कर उनके आर्थिक विकास में भागीदार बनना होगा। सीएमडी श्रीमती नेहा गिरी ने अधिकारियों को त्यौहारी अवसर पर मेला-प्रदर्शनी और विशेष सेल के रूप में विशेष बिक्री अभियान चलाकर आमजन को भी छूट देकर लाभान्वित करने की कार्ययोजना बनानी होगी। उन्होंने हैण्डलूम दस्तकारों व बुनकरों को भी विश्वास दिलाया कि आरएसडीसी समन्वय बनाते हुए उन्हें साझा मंच उपलब्ध कराएगी ताकि उनके उत्पादों को बाजार मिल सके। आरएचडीसी के सीजीएम नायब खान ने विस्तार से संस्था की कार्यप्रणाली, बुनकरों व दस्तकारों के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों और विपणन नेटवर्क की जानकारी दी।

खुद शहंशाह पर मेरे भाई को बोलते हैं शहजादा…प्रियंका ने PM मोदी पर साधा निशाना     |     दोनों हाथ नहीं फिर भी आसमां छूने का इरादा… पैरों से लिखकर 10वीं में पाया पहला स्थान…द्रोपती के हौसले ने तोड़े कई रिकॉर्ड     |     कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं…PM का राहुल पर निशाना     |     इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले झंडे…     |     उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मामला…     |     पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News… ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे     |     नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस…माता पिता ही निकले बेटे के कातिल…     |     शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल…     |     ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग घायल…     |     गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें