देश
बारामूला में अपनी बंदूक से चली गोली से घायल हुआ पुलिसकर्मी

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के एक नेता का पीएसओ सोमवार को बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिसकर्मी अपनी ही सर्विस राइफल से भूलवश चली गोली से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है
अधिकारियों ने बताया,” बारामुला में चंदूसा इलाके में फज़ल अहमद के घर पर सोमवार तड़के गोलीबारी की।” उन्होंने बताया कि नेता का एक निजी सुरक्षाकर्मी अल्ताफ गोलीबारी में घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर हैं। उन्होंने बताया कि अहमद पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर बेग के भाई हैं और उनका परिवार सुरक्षित है।





