ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

रायपुर में हरेली पर 10 अगस्त को पार्षदों की गेड़ी दौड़ स्‍पर्धा

रायपुर: कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही रायपुर नगर निगम में खेल गतिविधियां बढ़ाने का फैसला लिया गया है। महापौर एजाज ढेबर ने हरेली पर 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे निगम के सभी पार्षदों के लिए गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन निगम मुख्यालय में कराया जाएगा। बता दें कि शुक्रवार को निगम मुख्यालय में निगम के सलाहकार समिति की बैठक में हुई। बैठक में महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि विगत दो वर्षों से कोरोना संक्रमण के चलते खेल गतिविधियां सिमट गई थीं।
कोरोना का प्रकोप वर्तमान में कम है इसलिए नगर निगम में खेल गतिविधियां बढ़ाई जाएगी। महापौर ने निर्देश पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। निगम के सभी 70 वार्ड पार्षदों के लिए गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता में पहले तीन स्थानों पर आने वाले विजेता पार्षदों को पुरस्कार दिया जाएगा। खेलकूद युवा कल्याण विभाग की सलाहकार समिति के अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के सदस्य के रूप में संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी, जोन दो के अध्यक्ष बंटी होरा, जोन आठ के अध्यक्ष घनश्याम छत्री, पार्षद गोपेश साहू, कामरान अंसारी, अमितेश भारद्वाज, पुरुषोत्तम बेहरा, टेसु नंदकिशोर साहू, विभाग प्रभारी अधिकारी कार्यपालन अभियन्ता हरेंद्र कुमार साहू उपस्थित थे।
पारंपरिक खेलों को बढ़ावा
बैठक में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही खिलाड़ियों के लिए खेल मैदानों की सुरक्षा, डाइटमनी, खेल उपकरणों की स्थिति पर चर्चा की गई। इंटर स्कूल, निगम आफिस में पूर्व वर्षो की भांति खेल का आयोजन करने का फैसला लिया गया।
राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगा डाइट मनी
इस बैठक में राजधानी के उभरते राष्ट्रीय खिलाड़ियों को डाइट मनी दिए जाने का प्रस्ताव समिति के सदस्यों ने दिया। सभी जोनों से दो लाख रुपये तक के इंडोर जिम का भी प्रस्ताव दिया गया।

Related Articles

Back to top button