ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

पोंटिंग का यह रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचने की दहलीज पर कोहली, सिर्फ एक शतक की दरकार

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार से खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए स्टेज पूरी तरह से सेट है। पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली पर सबकी नजर टिकी होगी क्योंकि पिछले कुछ वक्त से वो भारत के बाहर टेस्ट मैचों में रन नहीं बना पाए हैं। साल 2019 से अब तक विराट ने भारत में कुल 9 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 62.50 की औसत से 625 रन बनाए हैं जिसमें दो शतक शामिल हैं तो वहीं इस दौरान विराट ने विदेश में 7 टेस्ट मैचों में 25.53 की औसत से 332 रन बनाए हैं जिसमें एक भी शतक शामिल नहीं है।

ये आंकड़े साबित करते हैं कि, पिछले कुछ समय से विराट विदेशी धरती पर रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विराट ने अपना आखिरी टेस्ट शतक साल 2019 में कोलकाता में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच में लगाया था। अब इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में विराट कोहली की ये कोशिश होगी कि वो अपने शतक का सूखा खत्म करने में कामयाब हों। अगर वो पहले टेस्ट मैच में एक शतक लगाते हैं तो एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।

विराट कोहली एक शतक लगाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे और रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। कप्तान के तौर पर ये विराट कोहली का 42वां शतक होगा तो वहीं रिकी पोंटिंग के बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिेकेट में 41 शतक हैं और इतने ही विराट के भी हैं। 42 वां शतक लगाते ही विराट कोहली इतिहास रच देंगे और कप्तान के तौर पर उनके नाम पर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। इसके अलावा विराट कोहली के पास साल 2007 के बाद इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने का भी बेहतरीन मौका है।

Related Articles

Back to top button