ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

कृषि कानूनों के मुद्दे पर नई दिल्ली में संसद भवन के बाहर भिड़े हरसिमरत कौर व रवनीत बिट्टू

चंडीगढ़। कृषि कानून को लेकर कांग्रेस के सांसद रवनीत बिट्टू और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमतर कौर बादल संसद भवन के भिड़ गए। दोनों में तीखी नोकझोंक हुई। कृषि बिलों को लेकर हरसिमरत कौर बादल नारेबाजी कर रही थीं तभी रवनीत बिट्टू वहां पहुंच गए। उन्होंने कमेंट्स किया। जिस पर हरसिमरत कौर बादलभड़क गई। दोनों ने जमकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।

बिट्टू ने कहा कि वह (हरसिमरत) ड्रामेबाजी कर रही हैं। जिस कैबिनेट में यह बिल पास हुआ, उसमें हरिमसरत कौर बतौर मंत्री मौजूद थी। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने बिट्टू पर पलटवार करते हुए कहा कि जिस समय संसद में कृषि बिल पास हो रहे थे उस समय राहुल गांधी कहां थे।

कृषि कानून को लेकर राजनीतिक पार्टियों के आमने-सामने होने की यह पहली घटना सामने आई है। इससे पहले सभी राजनीतिक दल अपने-अपने स्तर पर ही बयानबाजी कर रहे थे। जून 2020 में जब कृषि बिल अस्तित्व में आया था उस समय पंजाब में कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले इसका विरोध किया था। कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ ने इस बिल के विरोध में अकेले ही राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर को मांग पत्र सौंपा था। उस समय अकाली दल एनडीए का हिस्सा होता था और हरसिमरत कौर बादल केंद्रीय मंत्री होती थी।

अकाली दल ने इस बिल का समर्थन किया था। शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक व पांच बार के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल ने खुलकर बिल का समर्थन किया था। कांग्रेस के विरोध पर जब किसान संगठन सड़कों पर उतरे तो अकाली दल ने बिल का विरोध करना शुरू किया और भाजपा से नाता तोड़ते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया।

इसी क्रम में संसद के बाहर शिरोमणि अकाली दल के सांसद रोजाना इस बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को जब रवनीत बिट्टू संसद पहुंचे तो वह और हरसिमरत कौर बादल आमने सामने हो गए। यह पहला मौका था जब पंजाब के दो सांसद ने एक दूसरे पर जमकर प्रहार किया। बिट्टू ने कहा, जिस पर बिल पास हुआ उस समय वह (हरसिमरत) केंद्र सरकार का हिस्सा थी और वह कैबिनेट मंत्री। बिट्टू ने कहा, पहले अकाली दल ने बिल का समर्थन किया और आज विरोध कर रही है। जबकि हरसिमरत कौर ने कहा, जब सदन में बिल पास हो रहा था तब राहुल गांधी कहां थे। दोनों सांसदों ने जमकर एक-दूसरे पर प्रहार किए।

Related Articles

Back to top button