ब्रेकिंग
पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर,... दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सलमान खान से जुड़े जिम में लगी आग: मची अफरा-तफरी, समय रहते निकाले गए लोग कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली का ऐतिहासिक फैसला: 8 नवंबर को घोषित किया 'दिवाली डे', पास हुआ प्रस्ताव LIC जीवन उमंग पॉलिसी: प्रीमियम भुगतान के लचीले विकल्प, बोनस और परिवार के लिए रेगुलर इनकम का भरोसा बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले
देश

राम मंदिर के चंदे को लेकर दिए बयान पर रणदीप सुरजेवाला के खिलाफ मामला दर्ज

राजस्थान में चारण समाज ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा राम मंदिर के चंदे को लेकर दिए बयान के खिलाफ जोधपुर में मामला दर्ज कराया है। चारण समाज ने कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री सुरजेवाला के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए न्यायालय में इस्तागासा पेश किया था जिस पर न्यायालय ने पुलिस को मामला दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए है।

गौरतलब है कि सुरजेवाला ने गत 20 जून को ट्वीट कर कहा था, ‘अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए करोड़ों देशवासियों ने हजारों करोड़ों का चंदा दिया है, लेकिन रावण के चरणों की निगाहें चंदे पर हैं। चारण समाज ने न्यायालय में अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि सुरजेवाला ने अपने इस बयान से एक विशेष जाति समुदाय को अपमानित किया है।

इस पर न्यायालय ने कुड़ी थाने में मामला दर्ज कर जांच के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार इससे पहले जून में शेखावाटी चारण सभा ने इस मामले में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष और गहलोत सरकार के शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को ज्ञापन दिया था। समाज ने मांग की थी कि सुरजेवाला अपनी इस टिप्पणी को वापस लें। ज्ञापन में कहा था कि सुरजेवाल ने 20 जून को राम जन्मभूमि के चंदे से संबंधित दिए बयान में चारण समाज पर अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी की है।

Related Articles

Back to top button