ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...
देश

देश में आज फिर बढ़े कोरोना के मामले, 44 हजार से ज्यादा आए नए केस, मौतों में आई कमी

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर शुक्रवार को कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, गुरुवार को जारी हुए आकंड़ो के सामने 24 घंटों के दौरान देश में हुई मौतों की संख्या कम है। एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है, जब देश में दूसरे लहर में सबसे कम यानी 29 हजार की संख्या में कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए थे, लेकिन तब से मामले 40,000 से ऊपर ही बने हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 44,643 नए मामले आए हैं। इस दौरान देश में 41, 096 लोग रिकवर हुए हैं। वहीं, पिछले घंटों 464 लोगों की मौत हुई है। बीते दिन 533 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अब तक 3 करोड़ 18 लाख 56 हजार 757 कोरोना के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, देश में अभी 4 लाख 14 हजार 159 सक्रिय मामले हैं। देश में अब तक 3 करोड़ 10 लाख 15 हजार 844 लोगों की रिकवरी हो चुकी है। भारत में अब तक 4 लाख 26 हजार 754 लोग कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.36% है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.72% है। इसके साथ ही देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की 57,97,808 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 49,53,27,595 हो गया है।

50 फीसद से ज्यादा नए मामले अकेले केरल से आए

देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना के 42,982 नए मामले सामने आए हैं। वहीं अकेले केरल से 22,040 नए मामले सामने आए। इस तरह गुरुवार को कुल नए मामलों में पचास फीसद से ज्यादा हिस्सेदारी अकेले इसी राज्य की रही। इस दौरान देश भर में कोरोना से जहां 533 लोगों की मौत हुई वहीं केरल में 117 लोगों ने जान गंवाई। केरल में अब तक 34.93 लाख लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button