ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री शेखावत ने कहा- 2024 तक देश में किसी भी महिला को सिर पर नहीं उठाना पड़ेगा पानी

रायपुर। 2024 तक देश में कहीं भी किसी भी मां-बहन को सिर पर पानी ढोने के लिए विवश नहीं होना पड़ेगा। केंद्र सरकार इस समय सीमा में हर घर तक पाइप लाइन के जरिये शुद्ध पानी पहुंचाएगी। छत्तीसगढ़ में यह काम 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

जल जीवन मिशन: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने मुख्यमंत्री बघेल के साथ की कार्यों की समीक्षा

उक्त बातें केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद राजकीय अतिथि गृह पहुना में मीडिया से चर्चा के दौरान कही।

केंद्रीय मंत्री ने कहा- कोरोना महामारी के बावजूद सरकार ने जल के क्षेत्र में बेहतर किया काम

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि विश्वव्यापी कोरोना महामारी के बावजूद केंद्र सरकार ने जल के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। मुख्यमंत्री के साथ हमने समीक्षा योजना के तहत राज्य में चल रहे कार्यों की समीक्षा की है। छत्तीसगढ़ में जल मिशन पर काम जारी है। पानी के लिए एक नई क्रांति की सूत्रपात कर रहे हैं। नियमित पानी मिले, नित पानी मिले, साफ मिले इस पर जोर दिया गया है।

शेखावत ने छत्तीसगढ़ सरकार की नरवा योजना को सराहा

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें राज्य सरकार की नरवा योजना की जानकारी दी। जल संचयन के लिए यह अच्छी योजना है।

मिशन का पैसा खर्च नहीं कर पा रही राज्य सरकार

एक सवाल के जवाब में शेखावत ने छत्तीसगढ़ के प्रदर्शन पर अफसोस जताते हुए कहा कि हर घर तक पानी पहुंचाने के मामले में छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन सबसे खराब है। पिछले साल में दिए गए पैसे को छत्तीसगढ़ सरकार खर्च नहीं कर पाई है। इस बार 1900 करोड़ में 400 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

छत्तीसगढ़ 30वें स्थान पर

शेखावत ने बताया कि कोरोना की चुनौती के बीच हमने 25 फीसद ग्रोथ के साथ हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने का काम किया है। देशभर में 74 ऐसे जिले हैं, जहां पर 100 फीसदी हर घर को पानी की सुविधा है। छत्तीसगढ़ में इस दिशा में सबसे कम प्रगति है। राज्य 30वें पायदान पर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में पानी संबंधित मौतों में कमी आई है, लेकिन अभी और काम करने की जरूरत है।

टीकाकरण में देश अग्रणी

कोरोना के खिलाफ टीकाकरण को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि भारत टीकाकरण के क्षेत्र में आज अग्रणी है। इस आपदा से निपटने में भारत ने जिस तरह से काम किया है, उसे इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा।

Related Articles

Back to top button