ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...
देश

लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में ओबीसी बिल पारित होने की संभावना

नई दिल्ली। पेगासस जासूसी कांड, कृषि सुधार के कानूनों और महंगाई समेत अन्य कई मसलों को लेकर संसद के दोनों सदनों में विपक्ष लगातार हंगामा कर रहा है। राजनीतिक कारणों से विपक्ष के सहयोग से लोकसभा में पारित 127वां संविधान संशोधन विधेयक के आज राज्यसभा से भी पारित किए जाने की उम्मीद है।इसमें राज्यों को अन्य पिछड़ा वर्ग की अपनी सूची बनाने का अधिकार बहाल किया गया है। एएनआइ के मुताबिक संसद के सत्र को बुधवार को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि लगभग सभी अहम विधेयक पारित हो चुके हैं, जो कुछ रह गए हैं वो बुधवार को राज्यसभा में पारित हो जाएंगे। इसके बाद सरकार देखेगी कि विपक्ष का रवैया कैसा रहता है। अगर विपक्ष का हंगामा जारी रहता है तो संसद सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित किया जा सकता है।

Parliament Monsoon Session LIve Updates

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ मीडिया रिपोर्ट पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। वहीं, कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने पेट्रोल, डीज़ल और एलपीजी की बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

राज्यसभा में मंगलवार को कृषि संकट पर चर्चा शुरू होने के साथ ही विपक्षी दलों के सदस्य वेल में आ गए और जमकर हंगामा किया। एक मौका ऐेसा भी आया, जब कुछ विपक्षी सदस्य महासचिव की टेबल पर चढ़ गए। सदन में हुए जबर्दस्त हंगामे पर कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि एक ओर कृषि से जुड़े विभिन्न मसलों पर चर्चा कराई जा रही है। लेकिन कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियां अलोकतांत्रिक रवैया अपना रही है।

Related Articles

Back to top button