ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

छत्तीसगढ़ सरकार की सक्रियता और संवेदनशीलता से किसानों के मन में भी जगी उम्मीद

किसान मानसून आते ही खेतों में पसीना बहाने लगता है। वह बीजों की रोपाई, फसल की निंदाई-कोडाई, खाद-पानी देने से लेकर कटाई, मिंजाई और उत्पाद को मंडी तक ले जाने, उसे बेचने के लिए लगातार श्रम करता रहता है। इस कार्य में उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। फसलों को तैयार करने में जो परेशानी होती है किसान उसे झेल जाता है, लेकिन उससे अधिक परेशानी बेचने की प्रक्रिया के दौरान होती है।
मसलन पर्ची कटाने के लिए लंबी लाइन में लगना, बारदाने की समस्या आदि से जूझता है। बीते वर्ष बारदानों का संकट खड़ा हुआ तो इसकी कालाबाजारी शुरू हो गई थी। किसान बारदाने से वंचित रह गए थे। धान की तौलाई कराने में देरी से भी वह परेशान होता है। इन समस्याओं को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। वह अभी से प्रयास कर रही है कि किसान को कोई दिक्कत न हो।
राज्य सरकार के निर्देश पर गिरदावरी के लिए न केवल पटवारी, बल्कि कलेक्टर भी खेतों तक यह जानने के लिए पहुंच रहे हैं कि किस किसान ने कितने रकबे में कौन-सी फसल बोई है। यह जानकारी दस्तावेज में दर्ज कराई जा रही है। रिपोर्ट तैयार करने में कोई गड़बड़ी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। साथ ही आगे चलकर मंडी में किसान को परेशानी न हो और वह अपना उत्पाद आसानी से बेचे, उसके खाते में समय पर राशि पहुंचे और वह अपना जीवन स्तर सुधार सके, इसका भी सरकार को पूरा ध्यान है। राज्य में वर्ष 2020-21 में 90 लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया था। इसके लिए करीब पांच लाख गठान (एक गठान में 500 नग) बारदाने की जरूरत थी। धान की खरीदी राज्य सरकार केंद्र सरकार की एजेंसी के रूप में करती है।
धान मिलिंग के बाद राज्य अपने पीडीएस की जरूरत का चावल राज्य के गोदामों में रख लेती है। बाकी केंद्र से मिली सहमति के अनुसार एफसीआइ के गोदामों में जमा कर देती है। धान खरीदी पर खर्च हुई राशि एक वर्ष में केंद्र सरकार धीरे-धीरे राज्य को लौटा देती है। पिछले साल से सबक लेकर इस बार राज्य सरकार सतर्क है। यही वजह है सरकार ने इस साल धान खरीदी की तैयारी को लेकर मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक बुलाई है। इस बैठक में धान खरीदी में बारदाने समेत आने वाली दूसरी समस्याओं पर चर्चा की है।
हालांकि धान खरीदी की तिथि तय नहीं की गई है, क्योंकि फसल अभी खेतों में है और तैयार भी नहीं हुई है। सरकार इस पर लगातार नजर रखे हुए है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति की कई दौर की बैठक होनी है। सरकार की सक्रियता और संवेदनशीलता से किसानों के मन में भी यह उम्मीद जागी है कि इस बार समस्याएं नहीं आएंगी।

Related Articles

Back to top button