ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
मनोरंजन

The Empire में ‘शैबानी ख़ान’ बनने के लिए डीनो मोरिया क्यों देखते थे ज्योग्राफिक चैनल? जानें वजह

नई दिल्ली। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर 27 अगस्त को हिस्टोरिकल फिक्शन वेब सीरीज़ द एम्पायर रिलीज़ हो रही है। सीरीज़ में डीनो मोरिया मुख्य विलेन शैबानी ख़ान किरदार में हैं, जो बाबर का दुश्मन है। डीनो के अनुसार, शैबानी ख़ान  काफ़ी ख़तरनाक और डरावना है और इस किरदार के लिए उन्हें कुछ ख़ास तैयारियों से गुज़रना पड़ा। सीरीज़ को लेकर हुई वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीनो ने दिलचस्प खुलासा करते हुए बताया कि शैबानी ख़ान की तैयारी के लिए उन्होंने जमकर नेशनल ज्योग्राफिक चैनल देखा था।

डीनो ने कहा कि वो अपने हर किरदार को एक एनिमल से जोड़कर उसकी तैयारी करते हैं। शैबानी ख़ान के किरदार में जिस तरह की ख़ूबियां हैं, वो एक पैंथर यानी चीते में होती हैं। इसलिए उसकी एनिमल इंस्टिक्ट को समझने के लिए नेशनल ज्योग्राफिक चैनल देखता था। इसके अलावा डीनो ने बताया कि उन्होंने अपने हर सीन के लिए एक प्लेलिस्ट बनायी थी और शूट से पहले मूड में आने के लिए इसे सुनता था।

इससे पहले जब शैबानी ख़ान का लुक रिवील किया गया था तो डीनो ने कहा था- द एम्पायर में मेरा लुक ख़तरनाक होने के साथ उग्र और वो सब है, जो आप कल्पना कर सकते हैं। उसके बाल, ज़ख़्मों के निशान और कॉस्ट्यूम को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि वो बेहद घातक नज़र आता है, लेकिन फिर भी आकर्षक है। देखने वाले को उससे डर लग सकता है, मगर फिर भी नज़र नहीं हटेगी। इस लुक को तैयार करने में मेकअप और कॉस्ट्यूम विभाग ने ज़बरदस्त काम किया है। हॉस्टेजज 2 के बाद डिज़्नी प्लस हॉटस्टार के साथ डीनो का यह दूसरा एसोसिएशन है।

द एम्पायर शो को मिताक्षरा कुमार ने निर्देशित किया है। संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर चुकीं मिताक्षरा का यह पहला निर्देशकीय प्रोजेक्ट है, जिसे वो स्वतंत्र निर्देशक के तौर पर कर रही हैं। शो की कहानी एम्पायर ऑफ़ द मुग़ल किताब से प्रेरित है। कुणाल कपूर बाबर के किरदार में नज़र आएंगे, जबकि शबाना आज़मी उनकी दादी एसान दौलत के रोल में हैं। वहीं, दृष्टि धामी बाबर की बहन खानज़ादा बेगम का किरदार निभा रही हैं। शो को निर्माण निखिल आडवाणी ने किया है।

Related Articles

Back to top button